सूर्यवंशम के भानुप्रताप को जहर वाली खीर खिलाने वाला सोनू हो गया है 35 साल का गबरू जवान, ट्रांसफॉर्मेशन देख बिग बी भी कहेंगे- ये कौन है

1999 की फिल्म सूर्यवंशम में अमिताभ बच्चन के पोते का किरदार निभाने वाला क्यूट बच्चा आज बड़ा हो चुका है. इस चाइल्ड आर्टिस्ट का नाम आनंद वर्धन है, जिसने महज 3 साल की उम्र से फिल्मों में काम शुरू किया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सूर्यवंशम के छोटे भानूप्रताम का 35 साल में बदला लुक
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन की सूर्यवंशम मूवी आप चाहें तो भी नहीं भुला सकते. उसकी वजह सिर्फ ये नहीं है कि इस फिल्म को कई बार टीवी पर दिखाया गया है. बल्कि फिल्म की कहानी और कुछ ऐसे कैरेक्टर्स भी हैं. जो इस फिल्म को चाह कर भी भूलने नहीं देते हैं. खासतौर से फिल्म का वो छोटा सा बच्चा जो अपनी मासूमियत से सबका दिल जीत लेता है. वो अमिताभ बच्चन को जहर भी दे देता है फिर भी उससे कोई नाराजगी नहीं होती. उसकी क्यूटनेस पर पूरी फिल्म पर भारी पड़ती है. वो बच्चा अब काफी बड़ा हो चुका है और 30 की उम्र पार कर चुका है. 

3 साल की उम्र में शुरू किया था एक्टिंग करियर

‘सूर्यवंशम' में ठाकुर भानु प्रताप सिंह के पोते और हीरा सिंह के बेटे का किरदार निभाने वाले उस बच्चे का नाम आनंद वर्धन है. बहुत कम लोग जानते हैं कि आनंद वर्धन ने बेहद छोटी उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. बताया जाता है कि आनंद ने महज 3 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने करीब 25 फिल्मों में काम किया और अपनी क्यूट एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया. उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें नंदी अवॉर्ड फॉर बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट भी मिल चुका है.

ये भी पढे़ं- रात में शूटिंग नहीं करता था सुपरस्टार, शाम 7 बजे के बाद कर लेता था पैकअप, डायरेक्टर ने सुनाई स्क्रिप्ट तो गाड़ी से दिया था उतार

अब 33 साल की उम्र में फिर करने जा रहे वापसी

समय के साथ आनंद वर्धन फिल्मों से थोड़े दूर हो गए और उन्होंने अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया. हालांकि अब पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक बार फिर से इंडस्ट्री की ओर रुख किया है. आनंद वर्धन अब 35 साल के हो चुके हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अक्सर अपनी नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं. जिन पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं. पिछले साल वो निंदुरिंचु जहापना मूवी में लीड रोल में भी नजर आ चुके हैं. रोमांटिक रोल में भी दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया.

Advertisement

ये भी पढे़ं- गोविंदा ने इस डायरेक्टर के साथ की 17 फिल्में, 17 की 17 हिट! हीरो नंबर वन के लेट आने की आदत पर दिया साथ

Featured Video Of The Day
NDTV Yuva 2026: 8 साल की उम्र में हादसा… डॉक्टर बोले हाथ‑पैर काटने होंगे… Payal Nag की दर्दभरी कहानी
Topics mentioned in this article