आर्थिक तंगी से गुजर रहे राजपाल यादव की मदद को आए सोनू सूद, बोले- ये चैरिटी नहीं सम्मान है

Sonu Sood supports Rajpal Yadav: राजपाल यादव को लेकर खबर आई कि तिहाड़ जेल जाने से पहले वे बहुत भावुक हो गए थे. उनका कहना था कि उनके पास पैसे नहीं है और कोई रास्ता भी नहीं. इस बात ने सोनू सूद का दिल छू लिया. उन्होंने इस तरह मदद का हाथ बढ़ाया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sonu Sood supports Rajpal Yadav: राजपाल यादव की मदद को आगे आए सोनू सूद
Social Media
नई दिल्ली:

Sonu Sood supports Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर और समाजसेवी सोनू सूद ने एक बार फिर अपनी इंसानियत और खुले दिल से सभी का दिल जीत लिया है. उन्होंने कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव को अपनी आने वाली फिल्म में काम करने का मौका दिया है. सोनू ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को कई यादगार किरदार दिए हैं. लेकिन जिंदगी कभी-कभी नाइंसाफी कर जाती है, ना कि टैलेंट की कमी से, बल्कि समय की मार से.

सोनू सूद ने लिखा, 'राजपाल यादव हमारी इंडस्ट्री के एक गिफ्टेड एक्टर हैं जिन्होंने सालों तक शानदार काम किया है. कभी-कभी जिंदगी अन्याय करती है, टैलेंट की वजह से नहीं बल्कि टाइमिंग की वजह से. वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मुझे लगता है कि यह वह पल है जब हम सभी प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, कोस्टार एक साथ खड़े हों. एक छोटी सी साइनिंग अमाउंट, जो आगे के काम के बदले एडजस्ट होगी. यह चैरिटी नहीं बल्कि सम्मान है. जब हमारा कोई साथी मुश्किल दौर से गुजर रहा हो, तो इंडस्ट्री को उसे याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है. इसी तरह हम दिखाते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं, बल्कि एक परिवार हैं.'

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर सपोर्ट मिला. कई यूजर्स ने सोनू की तारीफ की और कहा कि यह कदम बॉलीवुड में एकजुटता की सच्ची मिसाल है. एक यूजर ने लिखा, “नए लोगों को जब रोल्स नहीं मिलते थे, तब राजपाल ने उन्हें अपने घर में खाना खिलाया था. लेकिन जब बदले की बारी आई, तो सब चुप हो गए. यही बॉलीवुड है.” दूसरे ने कहा, “सोनू जी हमेशा की तरह दिल जीत लिया. राजपाल यादव को यह प्यार और दूसरा मौका मिलना चाहिए.”

Advertisement

राजपाल यादव पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी और करियर के मामले में चुनौतियों से जूझ रहे हैं. उनकी कॉमेडी फिल्में आज भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाती हैं. लेकिन हाल के समय में काम कम होने और पर्सनल वजहों के चलते उनकी हालात मुश्किल हो गए थे. ऐसे में सोनू सूद का यह कदम न केवल राजपाल के लिए सहारा बना, बल्कि पूरे फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक मैसेज भी है कि मुश्किल वक्त में साथ निभाना चाहिए.

Featured Video Of The Day
महाराष्ट्र में डूब गईं सड़कें! भयंकर लैंडस्लाइड, थमी ट्रेनों की आवाजाही!
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav News
Rajpal Yadav Update
Rajpal Yadav Case
Sonu Sood