सोनू निगम का वो सॉन्ग, जिसमें दिखती है 64 साल पुराने मोहम्मद रफी के गाने की झलक, प्रीति जिंटा-अमन वर्मा ने बनाया ब्लॉकबस्टर

सोनू निगम के सुपरहिट गाने ‘मुझे रात दिन बस’ और 1962 में मोहम्मद रफी के गाए सदाबहार गीत ‘मुझे देखकर आपका मुस्कुराना’ की धुनों के बीच बताए जाने वाले दिलचस्प कनेक्शन ने सालों से म्यूजिक लवर्स के बीच बहस छेड़ रखी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सोनू निगम के हिट गाने का रफी कनेक्शन

कई गाने ऐसे होते हैं जो पहली बार सुनते ही दिल में उतर जाते हैं. लेकिन कुछ गाने ऐसे भी होते हैं जिन्हें सुनकर लगता है, 'ये धुन कहीं पहले भी तो सुनी है.' सोनू निगम के करियर का एक सुपरहिट रोमांटिक गाना भी ऐसी ही लिस्ट में शामिल है. लाखों लोगों ने इस गाने को प्यार दिया, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसकी धुन का कनेक्शन 64 साल पहले आए मोहम्मद रफी के एक सदाबहार गाने से जोड़ा जाता है. जैसे ही दोनों गाने एक के बाद एक सुनते हैं, कई लोगों को दोनों के बीच एक खास रिश्ता महसूस होने लगता है. यही वजह है कि सालों बाद भी ये दिलचस्प कनेक्शन म्यूजिक लवर्स के बीच चर्चा का हिस्सा बना रहता है.

सोनू निगम के इस गाने ने जीत लिया था हर किसी का दिल

यहां बात हो रही है फिल्म 'संघर्ष' के गाने 'मुझे रात दिन बस' की. सोनू निगम की आवाज में आया ये गाना रिलीज होते ही हर तरफ छा गया था. प्यार में डूबे इसके बोल और दिल को छू लेने वाली धुन ने इसे उस दौर के सबसे पसंदीदा रोमांटिक गानों में शामिल कर दिया. गाने का म्यूजिक जतिन-ललित ने तैयार किया था, जबकि बोल समीर ने लिखे थे. फिल्म में ये गाना प्रीति जिंटा और अमन वर्मा पर फिल्माया गया था.

1962 के इस गाने से जुड़ता है इसका कनेक्शन

कहा जाता है कि 'मुझे रात दिन बस' की धुन 1962 में आई फिल्म 'एक मुसाफिर एक हसीना' के मशहूर गाने 'मुझे देखकर आपका मुस्कुराना' से काफी मिलती-जुलती है. इस सदाबहार गाने को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी. इसका म्यूजिक ओ. पी. नैयर ने बनाया था, जबकि बोल शम्सुल हुडा बिहारी ने लिखे थे. रिलीज के वक्त ये गाना भी लोगों की जुबान पर चढ़ गया था और आज भी पुराने गानों की बात हो तो इसका जिक्र जरूर होता है.

आखिर लोग क्यों करते हैं दोनों गानों की तुलना

कहीं भी ये साफ तौर पर नहीं कहा गया कि सोनू निगम का गाना उसी पुराने गाने की कॉपी है. लेकिन दोनों गानों को सुनने के बाद कई लोगों को उनकी धुन में एक जैसी फील आती है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर अक्सर इन दोनों गानों की तुलना होती रहती है. कुछ लोग कहते हैं कि पुराने गाने की झलक साफ दिखाई देती है, तो कुछ इसे सिर्फ एक दिलचस्प इत्तेफाक मानते हैं. वजह चाहे जो भी हो, दोनों गाने अपनी-अपनी जगह सुपरहिट हैं और आज भी पहले की तरह लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: AIDS से हुई 35 वर्षीय एक्ट्रेस की मौत, 10 साल से थीं गायब और बेघर, परिवार से तोड़ लिया था रिश्ता

Featured Video Of The Day
भारत में बाल श्रम: गरीबी, दुर्व्यापार और ड्रॉपआउट बचपन छीनते रहते हैं
Topics mentioned in this article
Sonu Nigam
Mohammed Rafi
Bollywood