सोनपरी की फ्रूटी ने छोड़ दी एक्टिंग, 3 साल की उम्र में शुरू किया करियर अब 34 साल में दिखती हैं ऐसी

Sonpari Fruity Then and now: ‘सोन परी’ से पहले तन्वी ‘रसना गर्ल’ के तौर पर जानी जाती थीं. रसना का विज्ञापन उन्होंने किया था, जिसकी शूटिंग बोमन ईरानी ने की थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sonpari Fruity Then and now: अब कैसी दिखती हैं सोनपरी की फ्रूटी
Social Media
नई दिल्ली:

Sonpari Fruity: 90 के दशक और 2000 के शुरुआती सालों में ‘सोन परी' बच्चों का बेहद पसंदीदा शो था. इंटरनेट से दूर उस दौर में ये सोन परी बच्चों की बेस्ट फ्रेंड हुआ करती थी और फ्रूटी उन्हें अपनी जैसी लगती थी. इस किरदार को निभाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट का असली नाम तन्वी हेगड़े है. तन्वी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत महज तीन साल की उम्र में की थी. जिस वक्त ‘सोन परी' शुरू हुआ, तब वे चौथी क्लास में पढ़ रही थीं और शो खत्म होने तक तन्वी दसवीं में पहुंच चुकी थीं.

अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के चक्कर में उन्हें अपने बचपन में कई चीजें करने का मौका नहीं मिला जैसे कि स्कूल के पिकनिक, दोस्तों के साथ घूमना-फिरना और कॉलेज के छोटे-छोटे मस्ती भरे पल वे मिस कर गईं. इसी वजह से उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला किया और खुद को समय देने का फैसला लिया.

अब तन्वी एक्टिंग से दूर हैं और अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही हैं. उन्होंने टीवी के बाद मराठी सिनेमा में काम किया. ‘अथांग' और ‘शिवा' जैसी फिल्मों में नजर आईं. उनकी आखिरी रिलीज हुई फिल्म ‘अलिप्त' साल 2021 में आई थी. 2025 में उन्होंने यूट्यूब पर अपनी जर्नी शेयर करना शुरू किया था, लेकिन बाद में उसे भी बंद कर दिया और अब पूरी तरह से निजी जीवन का आनंद ले रही हैं.

तन्वी बड़ी ही मल्टी टैलेंटेड हैं. उन्हें आठ से ज्यादा भाषाएं आती हैं और फिलहाल वे स्पैनिश सीख रही हैं. खुद को वे ‘हर्माइनी ग्रेंजर' जैसी नर्ड मानती हैं. उन्हें वीडियो गेम्स का बहुत शौक है, घर पर उन्होंने खास गेमिंग सेटअप भी बनाया हुआ है. साथ ही वे के-पॉप ग्रुप बीटीएस की बड़ी फैन हैं और मोटो जीपी तथा वैलेंटिनो रॉसी जैसे रेसिंग आइकॉन्स को फॉलो करना पसंद करती हैं. उनके टैटू भी उनके इंट्रेस्ट के बारे में बताते हैं. एक टैटू ‘निर्वाण' से इंस्पायर्ड है, तो दूसरा ‘एलिस इन वंडरलैंड' पर बेस्ड है.

Advertisement

बता दें कि ‘सोन परी' से पहले तन्वी ‘रसना गर्ल' के तौर पर जानी जाती थीं. रसना का विज्ञापन उन्होंने किया था, जिसकी शूटिंग बोमन ईरानी ने की थी. आज तन्वी अपनी मर्जी की मालिक हैं और एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं. 

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक की मौत पर बड़ा खुलासा! | Sucherita Kukreti