दुबई में फंसी एक्ट्रेस ने पीएम मोदी से लगाई थी मदद की गुहार, 2 दिन में पहुंची अपने देश तो बोलीं...

सोनल चौहान ने बताया कि अब वह सुरक्षित रूप से भारत में हैं. पिछले कुछ दिन उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन इस दौरान उन्होंने दुबई के लोगों का जबरदस्त जोश, हिम्मत और अपनी सरकार पर गहरा भरोसा देखा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सोनल चौहान लौटीं घर
Social Media
नई दिल्ली:

अभिनेत्री सोनल चौहान दुबई से सुरक्षित भारत लौट आई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वतन वापसी की खुशी जताई और पिछले कुछ दिनों के मुश्किल समय का जिक्र किया. सोनल ने इंस्टाग्राम पर किए पोस्ट में लिखा कि भारत वापस आकर वह बहुत शुक्रगुजार महसूस कर रही हैं. फैंस, दोस्तों और सभी लोगों के प्यार, दुआ और मैसेज के लिए उन्होंने दिल से शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि ये प्यार और समर्थन उनके लिए बहुत मायने रखता है.

सोनल चौहान ने बताया कि अब वह सुरक्षित रूप से भारत में हैं. पिछले कुछ दिन उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन इस दौरान उन्होंने दुबई के लोगों का जबरदस्त जोश, हिम्मत और अपनी सरकार पर गहरा भरोसा देखा. उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें खुद भी वह भरोसा महसूस हुआ. सोनल ने दुबई की अधिकारियों का विशेष रूप से आभार जताया. अभिनेत्री ने लिखा कि मुश्किल समय में दुबई प्रशासन ने सभी को सुरक्षित और शांत रखा. हर चीज को बहुत सावधानी, जिम्मेदारी और देखभाल से संभाला गया, ताकि वहां मौजूद हर व्यक्ति सुरक्षित महसूस करे.

सोनल चौहान ने यह भी कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि यह मुश्किल समय जल्द ही खत्म हो जाए. उन्होंने साफ शब्दों में लिखा, “जंग कभी भी इसका जवाब नहीं है.” इस संकट से गुजर रहे सभी लोगों के लिए उनका दिल दुखता है. उन्होंने सभी प्रभावित लोगों के लिए शांति और इस मुश्किल दौर के जल्द समाप्त होने की प्रार्थना की.

यह भी पढ़ें: बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी...13 साल पहले दीपिका ने रणबीर से की थी शिकायत, यूट्यूब पर 482 मिलियन बार देखा गया वीडियो

Advertisement

अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी दुबई से सुरक्षित भारत लौट आई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “घर वापस आकर बहुत शुक्रगुजार हूं. आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद. ईश्वर की कृपा से हम सब सुरक्षित हैं.”

ईशा ने बताया कि मिसाइल हमलों की खबरों से अफरा-तफरी मची. एयरपोर्ट बंद हो गया. ईशा ने यूएई सरकार, एयरपोर्ट स्टाफ, सुरक्षा टीम और होटल मैनेजमेंट की तारीफ की. उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने फंसे यात्रियों को तुरंत होटलों में जगह, खाना और सुरक्षा दी. अलर्ट और भरोसेमंद मैसेज भेजे गए. ईशा ने कहा, "यह दिखाता है कि असली ताकत क्या होती है."

Advertisement

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 करने जा रही 600 करोड़ की 'टॉक्सिक' का सफाया, पढ़ें बॉक्स ऑफिस गणित

Featured Video Of The Day
अयोध्या में आज फैसले की घड़ी! चढ़ावा चोरों पर होगा एक्शन?
Topics mentioned in this article
Sonal Chauhan
Sonal Chauhan Returns To India
Sonal Chauhan India
Sonal Chauhan Instagram
Who Is Sonal Chauhan
PM Narendra Modi