IPL के दौरान मिथुन दा के गाने पर नाचते दिखे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, डांस देख छूट रही फैन्स की हंसी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपने अतरंगी अंदाज से अक्सर ही फैन्स को खूब एंटरटेन करते रहते हैं. अब एक बार फिर उनका एक मजेदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सोनाक्षी और जहीर का डांस वीडियो देख खूब हंस रहे फैन्स
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल्स में से एक सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आईपीएल मैच के बीच सोना और जहीर घर पर मैच नहीं बल्कि एक दूसरे की कंपनी इंजॉय करते दिखे. अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में ये दोनों 'ओरिजिनल डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती के गानों पर थिरकते नजर आए. सोनाक्षी और जहीर ने मिथुन की 1987 की फिल्म 'डांस डांस' के गाने "जिंदगी मेरी डांस डांस" पर एक साथ डांस किया. जहीर अपनी मस्ती में आकर अपने ही स्टेप्स करने लगे, जिस पर सोनाक्षी ने उनसे पूछा, "तुम एक आम इंसान की तरह डांस क्यों नहीं कर सकते?"

बाद में दोनों एक साथ ताल से ताल मिलाकर डांस करने लगे और इस मजेदार क्लिप को खत्म किया. इस वीडियो को फोटो-शेयरिंग ऐप पर पोस्ट करते हुए सोनाक्षी ने अपने IG पर लिखा, "अपनी ही धुन में डांस करते हुए." इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, "कितने प्यारे हैं! मुझे बहुत अच्छा लगा कि वे एक-दूसरे के साथ कितनी अच्छी तरह से घुल-मिल गए हैं." एक यूजर ने लिखा, "मुझे उनकी हर वो बात पसंद है जो थोड़ी हटके या अजीब है."

सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे के साथ मजाक करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते. हालांकि, इस मजाक-मस्ती की वजह से सोनाक्षी को हमेशा एक डर सताता रहता है. क्योंकि जहीर का कोई भरोसा नहीं रहते. वह अक्सर ही सोनाक्षी को शॉक देने के लिए प्रैंक करते ही रहते हैं. अपने पति जहीर के अगले कदम को लेकर हमेशा चिंतित रहने वाली सोनाक्षी को अब 'प्रैंकोफोबिया'  हो गया है. इसका एक एग्जाम्पल उनके रीसेंट सोशल मीडिया पोस्ट में देखने को मिला.

Advertisement

इस वीडियो में सोनाक्षी को अपने घर में घुसते हुए दिखाया गया है. लेकिन, दरवाजे पर पहुंचते ही वह अचानक रुक गईं, क्योंकि उन्हें शक हुआ कि जहीर ने उनके साथ कोई नया मजाक करने का प्लान बनाया है. यह देखकर कि जहीर ने कैमरा ऑन कर रखा है, सोनाक्षी ने उनसे पूछा, "तुम क्या कर रहे हो?" इस पर जहीर ने जवाब दिया, "कुछ नहीं, बस अंदर आ जाओ." सोनाक्षी लगातार जहीर से पूछती रहीं, जबकि जहीर बार-बार उन्हें यही कहते रहे कि उन्होंने कुछ भी नहीं किया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: Congress की 284 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी |Breaking News| Mamata Banerjee