सोनाक्षी सिन्हा की सिस्टम का ट्रेलर रिलीज, लगान के डायरेक्टर को मिला एक्ट्रेस के पापा का रोल

सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका, आशुतोश गोवारिकर के लीड रोल वाली फिल्म सिस्टम का दमदार ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. पहली झलक देखकर फैन्स खासे इम्प्रेस नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
सोनाक्षी सिन्हा की सिस्टम का ट्रेलर रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

प्राइम ओरिजिनल फिल्म सिस्टम का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है. फिल्म का निर्माण बावेजा स्टूडियोज के बैनर तले पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने किया है. इस फिल्म को हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी, तसनीम लोखंडवाला और अक्षत घिल्डियाल ने लिखा है. सिस्टम में सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर लीड रोल में नजर आएंगे. इनके साथ प्रीति अग्रवाल, अदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सयानदीप सेनगुप्ता अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. सिस्टम 22 मई को हिंदी में भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगी.

प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली ओरिजिनल फिल्म सिस्टम का ट्रेलर रिलीज किया है, जो एक दमदार कोर्टरूम थ्रिलर है और ऐसे सिस्टम को चुनौती देती है जहां ताकत ही सच तय करती है. अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने प्रोड्यूस किया है. सिस्टम महत्वाकांक्षा, बदला, न्याय की लड़ाई और नैतिक मूल्यों जैसे यूनिवर्सल थीम को दिखाती है.

हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी, तसनीम लोखंडवाला और अक्षत घिल्डियाल द्वारा लिखी गई इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर लीड रोल में नजर आएंगे. इनके साथ प्रीति अग्रवाल, अदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सयानदीप सेनगुप्ता अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. सिस्टम 22 मई को हिंदी में भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगी.

Advertisement

सिस्टम का ट्रेलर नेहा से शुरू होता है, जो सोनाक्षी सिन्हा द्वारा निभाई गई एक दृढ़ निश्चयी युवा वकील है. उसे अपने पिता (आशुतोष गोवारिकर) से एक मुश्किल चुनौती मिलती है कि अगर उसे उनकी फर्म में पार्टनर बनना है तो खुद को साबित करना होगा. इस चुनौती को पूरा करने के लिए वह सारिका (ज्योतिका) को साथ लाती है, जो एक तेज-तर्रार कोर्टरूम स्टेनोग्राफर है और जिसके अपने छिपे हुए मकसद भी हैं.

इसके बाद ट्रेलर में तेज रफ्तार कोर्टरूम लड़ाइयों, उलझे रिश्तों और कई दमदार पलों की झलक देखने को मिलती है. “अमीरी के शोर में गरीब की आवाज खो जाती है” जैसे असरदार डायलॉग सीधे फिल्म के मुख्य संघर्ष को सामने रखते हैं. ट्रेलर यह सवाल छोड़ जाता है कि ऐसे सिस्टम में जहां असर और ताकत सच पर भारी पड़ सकती है, क्या न्याय मर चुका है या उसके पास अब भी लड़ने का मौका है?

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla Box Office Collection: मालामाल हुई भूत बंगला, अक्षय कुमार की फिल्म 25 दिन में सुपरहिट

सिस्टम की निर्देशक और सह-लेखिका अश्विनी अय्यर तिवारी कहती हैं, “मेरा मानना है कि हमारे आसपास अनगिनत कहानियां हैं, लेकिन उन्हें ईमानदारी और रचनात्मक तरीके से स्क्रीन पर जीवंत बनाना आसान नहीं होता. मुझे खुद को चुनौती देना पसंद है और इसी वजह से सिस्टम का जन्म हुआ.” वह आगे कहती हैं, “मुझे खुशी है कि प्राइम वीडियो ने इस दिलचस्प कहानी को लेकर मेरे विजन पर भरोसा किया जो दिखाती है कि समाज में आप कहां खड़े हैं, उसके हिसाब से न्याय कैसा महसूस हो सकता है. कहानी के केंद्र में सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका जैसी दो दमदार महिला किरदार हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि यह ओरिजिनल फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करेगी, बल्कि भारत और दुनियाभर के दर्शकों के बीच सांस्कृतिक चर्चाओं को भी जन्म देगी.”

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के मिशन बाद सीधे कैलाश पर्वत पर हमजा? रणवीर सिंह को मिला भगवान शिव का रोल!

Featured Video Of The Day
Suvendu Adhikari in Action: CM बनते ही शुभेंदु का बड़ा धमाका! दीदी के फैसले पलटने शुरू