सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की. इस मौके पर कपल फुकेट के वेकेशन पर हैं. जहां से खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पति जहीर इकबाल को वसूली भाई कहती हुईं नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर केवल सेलेब्स ही नहीं बल्कि फैंस भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, रोमांटिक वेकेशन की तस्वीरों और वीडियो के बीच सोनाक्षी सिन्हा ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह जहीर इकबाल का हेयरस्टाइल देखकर उन्हें वसूली भाई (गोलमाल फिल्म में मुकेश तिवारी के कैरेक्टर वसूली भाई) कहती हुई दिख रही हैं.
सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के हेयर स्टाइल का उड़ाया मजाक
सोनाक्षी सिन्हा के वायरल हो रहे वीडियो में वह कहती हैं, मैं अपनी एनिवर्सरी डेट पर वसूली भाई के साथ जा रही हूं. वहीं वह कैमरा जहीर इकबाल की तरफ घुमाती हैं, जो मुकेश तिवारी के पॉपुलर गोलमाल कैरेक्टर वसूली भाई की तरह हेयरस्टाइल और मिमिक्री करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा उन्हें कहती हैं. क्या अपने बाल ठीक करोगे प्लीज? मैं वसूली भाई के साथ बाहर नहीं जा सकती. इसके बाद जहीर अपना हेयरस्टाइल सही करते हैं. इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, वसूली भाई के साथ एनिवर्सरी. इस मजेदार वीडियो को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं.
23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी की थी. वहीं अपनी दूसरी शादी की सालगिरह पर कपल फुकेट के रोमांटिक वेकेशन पर है. इसकी झलक एक्ट्रेस ने फैंस को दिखाई, जिसमें जहीर इकबाल सोनाक्षी सिन्हा को गाल पर किस करते हुए नजर आए. वहीं समंदर किनारे कपल को हाथों में हाथ डाले घूमते हुए देखा जा सकता है. इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, जियो, प्यार करो और हंसो. जीना इसी का नाम है.
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के बारे में
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के प्यारे कपल हैं. वहीं मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान कुछ दिन पहले अपने यूट्यूब चैनल के लिए सोनाक्षी और जहीर के घर पहुंची थीं. जहां बातों-बातों में फराह खान ने कपल से पूछा कि आखिर उनके परिवारों की पहली मुलाकात कब और कैसे हुई थी. इस सवाल का जवाब देते हुए सोनाक्षी ने बताया कि दोनों परिवारों की पहली मुलाकात अभिनेत्री हुमा कुरैशी के घर आयोजित एक पार्टी में हुई थी.
सोनाक्षी ने बताया कि उस पार्टी में सिर्फ उनके और जहीर के परिवार ही नहीं, बल्कि हुमा कुरैशी के माता-पिता भी मौजूद थे. सभी ने साथ बैठकर बातचीत की, हंसी-मजाक किया और शाम का भरपूर आनंद लिया. जब फराह खान ने सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा से पूछा कि क्या उस समय उन्हें सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते को लेकर कोई अंदाजा हुआ था, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्हें कुछ-कुछ शक जरूर हो गया था. पूनम सिन्हा ने बताया कि पार्टी के दौरान सोनाक्षी, जहीर की मां के पैरों के पास बैठी हुई थीं. यह देखकर उन्हें थोड़ा अलग महसूस हुआ और तभी उनके मन में दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे थे.
हालांकि उस समय किसी ने खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन मां की नजरें अक्सर बच्चों के मन की बात भांप लेती हैं. बाद में यही रिश्ता प्यार से शादी तक पहुंचा और 23 जून 2024 को सोनाक्षी और जहीर ने शादी कर ली. दोनों की इंटिमेट वेडिंग थी, जिसमें परिवार के खास दोस्त शामिल हुए थे. जबकि शादी के बाद एक बड़ा रिसेप्शन रखा गया था.
ये भी पढ़ें- पंचम दा के 5 सदाबहार गाने, कांच, बोतल और चाबियों से बनाया म्यूजिक, अंतिम समय में भी दिए ये ब्लॉकबस्टर सॉन्ग