20 साल से एक शख्स को ढूंड रहीं सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड, नहीं पूरा कर सकीं ऋषि कपूर से किया गया वो वादा 

फिल्म अभिनेता राज किरण की तलाश में पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सोमी अली ने 20 साल लगा दिए. आखिर ऐसा क्यों, चलिए आपको बताते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सोमी अली ने ऋषि कपूर से किया था वादा
नई दिल्ली:

फिल्म अभिनेता राज किरण की तलाश में पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सोमी अली ने 20 साल लगा दिए. सोमी अली ने खुलासा किया कि उन्होंने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर से वादा किया था कि वह अभिनेता राज किरण की तलाश करना कभी बंद नहीं करेंगी. राज किरण ने 1975 में 'कागज की नाव' फिल्म से सारिका के साथ अपनी शुरुआत की. उन्होंने 'शिक्षा', 'मान अभिमान', 'एक नया रिश्ता', 'कर्ज', 'बसेरा', 'अर्थ' और 'राज तिलक' जैसी फिल्मों में अपने काम से प्रसिद्धि हासिल की. उन्होंने 1994 में टीवी श्रृंखला 'रिपोर्टर' से टेलीविजन पर शुरुआत की थी.

सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो के साथ उन्होंने एक पोस्ट भी लिखा. पोस्ट में सोमी अली ने लिखा कि, "मैंने दिवंगत ऋषि कपूर से वादा किया था कि मैं अभिनेता राज किरण की तलाश करना कभी बंद नहीं करूंगी. मैंने उन्हें खोजने की कोशिश में 20 साल बिताए हैं, जिसमें खुद के पैसे से कई राज्यों में जाना और कई बार अपनी मां से उधार लेना शामिल है. इसलिए कि चिंटू शांति से आराम कर सकें और मैंने अपना वादा पूरा किया है".

पूर्व अभिनेत्री ने सभी से अनुरोध किया कि अगर किसी को राज किरण के बारे में पता है तो वे उन्हें मैसेज करें. 1990 के दशक में राज किरण 100 से ज्यादा फिल्मों में नज़र आ चुके हैं. लेकिन, करियर पर जब ब्रेक लगा तो अभिनेता डिप्रेशन में चले गए थे और उन्हें कई घरेलू परेशानियों का सामना करना पड़ा. जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, बाद में उनके अमेरिका में अकेले रहने की अफवाह फैली.

ये भी पढ़ें: राज किरण की बेटी के सिंपल लुक पर फिदा हुए फैन्स, 30 साल से लापता हैं एक्टर, पुलिस-जासूस ढूंढने में रहे नाकाम

Advertisement
Featured Video Of The Day
US-Iran War: जल्द समझौता करे ईरान वरना... Donald Trump की नई धमकी! Breaking | Pradeep Dutta | Top
Topics mentioned in this article