गोविंदा को इस एक्ट्रेस ने कहा 'सबसे बड़ा सुपरस्टार', बताया हीरो नंबर वन ने दी थी ये सलाह 

एक्ट्रेस सोमी अली ने गोविंदा के साथ फिल्म आंदोलन में काम किया है, जिसके चलते एक्ट्रेस ने हीरो नंबर वन का एक अनसुना किस्सा सुनाया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गोविंदा के साथ सोमी अली ने किया है काम
नई दिल्ली:

गोविंदा 90 के दशक के सुपरस्टार रहे हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं. लेकिन अब वह फिल्मीं दुनिया से गायब हो गए हैं. लेकिन फिर भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में एक्टर के मैनेजर ने हीरो नंबर वन के दिवालिया होने की खबरों को खारिज किया. वहीं अब गोविंदा की को स्टार ने उनके लिए एक पोस्ट शेयर किया है और कुली नंबर वन एक्टर की तारीफ की है. दरअसल, एक्ट्रेस सोमी अली, जिन्होंने 1997 में अपना बॉलीवुड का करियर छोड़ दिया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर गोविंदा के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है. 

फर्श पर गोविंदा ने खाया था सोमी अली के साथ खाना

सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर गोविंदा और अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने बताया कि सुपरस्टार हमेशा से ही डाउन टू अर्थ रहे हैं और उन्हें सपोर्ट करते रहे हैं. एक्ट्रेस ने लिखा, "चिची (गोविंदा) के टैलेंट को बताने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे. लेकिन मैं आपको उनकी विनम्रता के बारे में बता सकती हूं क्योंकि हमारा मैनेजर एक ही था, इसलिए वह मुझसे लंच पर मिलने आए. मुझे अपने कमरे में जमीन पर बैठकर दाल-चावल खाना और फिल्म देखना पसंद था. जब चिची मेरे घर आए और देखा कि घर की नौकरानी ने मेरे कमरे में जमीन पर खाना परोसा है, तो मैंने उसे डाइनिंग टेबल पर लाने को कहा, और तुरंत चिची ने कहा कि उन्हें भी मेरी तरह जमीन पर बैठकर हाथों से खाना पसंद है."

ये भी पढ़ें- गोविंदा ने प्राइवेट स्कूल और इवेंट्स में किया डांस, दीवालिया होने की खबरों पर हीरो नंबर वन की मैनेजर ने कहा- घर गिरवीं हो गया

गोविंदा ने दी थी सोमी अली को लाइफ एडवाइस

आगे उन्होंने लिखा,  मैंने उन्हें बताया कि जब मैं छोटी थी तब मैंने VHS पर 'लव 86' देखी थी (इसे गूगल करें) और मुझे उनकी परफॉर्मेंस कितनी अच्छी लगी थी. तब उन्होंने मुझे अपने संघर्षों के बारे में बताया और मैं यह देखकर हैरान थी कि अपने सपनों को पाने के लिए किसी को कितना कुछ सहना पड़ता है. चीची ने मुझे कभी हार न मानने, चाहे कुछ भी हो जाए विनम्र रहने, बड़े सपने देखने और यह सिखाया कि अच्छे लोग बुरे काम कर सकते हैं जबकि बुरे लोग कुछ बहुत अच्छे काम कर सकते हैं. इंसानों के बारे में कुछ भी ब्लैक एंड व्हाइट नहीं है. हालांकि यह सब समझना मुश्किल था, लेकिन चीची ने जो ज्ञान मुझे दिया, वह जिंदगी भर मेरे साथ रहा. आज भी, मेरे मन में उनके लिए बहुत इज्जत है और मैं अपनी पहली मुलाकात कभी नहीं भूलूंगीं. यह सचमुच जिंदगी के प्रोफेसर, सबसे बड़े सुपरस्टार, गोविंदा के साथ लंच करने जैसा था, तब, अब और हमेशा. 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि गोविंदा और सोमी ने आंदोलन में साथ काम किया है. यह फिल्म 1995 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में गोविंदा के अलावा संजय दत्त नजर आए थे. इसके अलावा सोमी अली ममता कुलकर्णी लीड रोल में थीं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ritu Tawde होंगी BMC Mayor, शिवसेना शिंदे को मिला उप महापौर पद | BMC Elections 2026 | Maharashtra
Topics mentioned in this article