PHOTOS: पढ़ाई में अव्वल भरतनाट्यम में एक्सपर्ट, जानें कौन है Miss World 2024 में भारत की दावेदार सिनी शेट्टी

मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट तक पहुंची सिनी शेट्टी देश की पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा से इंस्पायर हैं और उन्हें ही अपनी प्रेरणा मानती हैं. सिनी शेट्टी का कहना है कि वो खुलकर बोलना प्रियंका चोपड़ा को देखकर ही सीखी हैं.

Advertisement
Read Time: 3 mins
बेहद दिलचस्प रहा है मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी का सफर
नई दिल्ली:

खूबसूरती की दुनिया में अलग मुकाम रखने वाली भारत एक बार एक खूबसूरत समारोह का गवाह बनने जा रहा है. ये समारोह है मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट का आयोजन, जो 28 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत में होने जा रहा है. इस समारोह में भारत का झंडा बुलंद करेंगी सिनी शेट्टी, जो पहले ही मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीत कर यहां तक पहुंची हैं. वैसे मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता में ऐसी कई हसीनाओं के नाम शामिल हैं, जो टैलेंटेड भी हैं और खूबसूरत भी. जिसमें ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा जैसी एक्ट्रेस शुमार हैं तो कुछ ही समय पहले मानुषी छिल्लर ये ताज देश में लेकर आई हैं. अब क्या सिनी शेट्टी भारत की उम्मीदों पर खरी उतरेंगी. चंद ही घंटे बाद इस सवाल का जवाब मिल जाएगा. फिलहाल आपको बताते हैं सिनी शेट्टी से जुड़े की दिलचस्प फैक्ट.

सिनी शेट्टी कर्नाटक को बिलॉन्ग करती हैं. हालांकि उनकी बर्थप्लेस मुंबई है. सिनी शेट्टी का इन दो शहरों से ताल्लुक तो है, इसके अलावा वो शाही परिवार का भी हिस्सा हैं. अपने ननिहाल की तरफ से वो शाही परिवार का हिस्सा हैं जबकि उनके दादा फ्रीडम फाइटर रहे हैं. सिनी शेट्टी में दोनों ही घराने की झलक नजर आती है. वो राजसी नजाकत की भी मालकिन हैं और कॉन्फिडेंस भी.

Advertisement

Advertisement

पढ़ाई लिखाई में भी सिनी शेट्टी किसी से कम नहीं हैं. वो फाइनेंस और अकाउंटेंसी में ग्रेजुएट हैं. 21 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली सिनी शेट्टी इससे पहले चार्टेड अकाउंटेंसी का कोर्स कर रही थीं.

Advertisement

Advertisement

पढ़ाई लिखाई में अव्वल रहने वाली सिनी शेट्टी दूसरी विधाओं में महारत रखती हैं. वो भरतनाट्यम की बेहतरीन डांसर हैं. उन्होंने सिर्फ 14 साल की उम्र में आरंगेत्रम हासिल कर लिया था. उन्होंने ब्यूटी पीजेंट कॉम्पिटिशन में भरतनाट्यम और बॉलीवुड डांस परफॉर्म किया था.

सिनी शेट्टी के इस हुनर की पहचान उनकी टीचर ने की थी. 16 साल की उम्र में जब सिनी शेट्टी डांस सीखने जाती थीं. उस वक्त एक बार उनकी टीचर ने उनकी एंट्री पर कहा था कि लो आ गई हमारी क्लास की मिस इंडिया. उनकी कही ये बात अब सच हो गई.

मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट तक पहुंची सिनी शेट्टी देश की पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा से इंस्पायर हैं और उन्हें ही अपनी प्रेरणा मानती हैं. सिनी शेट्टी का कहना है कि वो खुलकर बोलना प्रियंका चोपड़ा को देखकर ही सीखी हैं.

Featured Video Of The Day
T20 World Cup 2024: Adani Group के Chairman ने दी बधाई | Team India Victory Parade