सिंघम अगेन के शैतान की रोहित शेट्टी ने शेयर की पहली झलक, अर्जुन कपूर का लुक देख फैन्स रह गए शॉक्ड

Singham Again: सिंघम अगेन के विलेन जिन्हें रोहित शेट्टी ने शैतान कहा है कि पहली झलक रिलीज कर दी है. अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर शैतान के रोल में नजर आएंगे.

Advertisement
Read Time: 2 mins
Singham Again: सिंघम अगेन में शैतान बने हैं अर्जुन कपूर, देखें पहली झलक
नई दिल्ली:

Singham Again First Glimpse of Arjun Kapoor Look: सिंघम अगेन को लेकर रोहित शेट्टी लगातार कुछ ना कुछ नया शेयर करते रहते हैं. पहले उन्होंने अजय देवगन और दीपिका पादुकोण से जुड़ी दिलचस्प जानकारी शेयर की. अब वे सिंघम अगेन के शैतान यानी फिल्म के विलेन की पहली झलक लेकर आ गए हैं. सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर विलेन बनकर आ रहे हैं और बॉलीवुड एक्टर की रोहित शेट्टी ने जो फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है उसे देखकर फैन्स शॉक्ड रह गए हैं. रोहित शेट्टी ने दो फोटो शेयर की हैं. एक फोटो में अर्जुन कपूर खून से लथपथ हैं और खतरनाक हंसी हंस रहे हैं. जबकि दूसरी फोटो में वो सिम्बा यानी रणवीर सिंह के साथ आंखों में आंखें डालकर देख रहे हैं. इन फोटो पर फैन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं. 

रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर सिंघम अगेन के शैतान की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, 'इंसान गलती करता है, और उसे उसकी सजा मिलती है. लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है. लीजिए पेश हैं सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर.' इस तरह उन्होंने अर्जुन कपूर के किरदार की पहली झलक पेश कर दी है.

Advertisement

अर्जुन कपूर के इस लुक को देखकर फैन्स भी शॉक्ड रह गए हैं. अर्जुन कपूर के इस लुक को देखकर फैन्स भी शॉक्ड रह गए हैं. एक फैन ने लिखा है, जबरदस्त तो एक का रिएक्शन आया है 'उफ उफ उफ.' तो वहीं एक ने कमेंट किया है कि अर्जुन का विलेन लुक बहुत ही खतरनाक है. वहीं एक ने लिखा है सुपर्ब पिक, अब तो बस फिल्म का इंतजार है.

Advertisement

वैसे भी सिंघम की वापसी को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं. इस बार सिंघम फ्रेंचाइजी को रोहित शेट्टी एक अलग ही लेवल पर ले गए हैं. सिंघम अगेन में सितारों की फौज नजर आने वाली है. अजय देवगन के साथ रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे. सिंघम अगेन 15 अगस्त, 2024 को रिलीज हो रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Kulgam Encounter: कुलगाम में दो जगह मुठभेड़, 6 आतंकी ढेर | Jammu Kashmir