कहां नहाते थे रावण? सिंघम एक्टर ने दिखाया अब कैसी दिखती है रावण की गुफा और अशोक वाटिका, हैरान कर देंगे नजारे

बॉलीवुड एक्टर प्रदीप काबरा ने श्रीलंका से रावण की गुफा का वीडियो शेयर किया है. गुफा के अंदर का नजारा और उससे जुड़ी मान्यताओं ने सोशल मीडिया पर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रावण की गुफा का एक्टर ने शेयर किया वायरल वीडियो
नई दिल्ली:

रावण की गुफा क्या आज भी मौजूद है? क्या वहीं छिपाकर रखा गया था माता सीता को? सदियों पुराने इन सवालों ने एक बार फिर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है. वजह बना है बॉलीवुड एक्टर प्रदीप काबरा का वायरल वीडियो. श्रीलंका से शेयर किए गए इस वीडियो में उन्होंने उस जगह की झलक दिखाई, जिसे स्थानीय लोग रावण की गुफा बताते हैं. गुफा के अंदर का नजारा, ऊंची-ऊंची चट्टानें और चारों तरफ फैली हरियाली देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी पौराणिक फिल्म का सेट आंखों के सामने आ गया हो. वीडियो देखते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने कहना शुरू कर दिया, 'अगर रामायण की कहानी सच में यहां से जुड़ी है, तो ये जगह किसी अजूबे से कम नहीं.'

श्रीलंका पहुंचकर शेयर किया वीडियो

स्थानीय लोगों का मानना है कि यही वो जगह है, जहां रावण ने माता सीता को रखा था. कहा जाता है कि रावण ने पूरे श्रीलंका में गुफाओं और सुरंगों का जाल बना रखा था और ये गुफा उसी का हिस्सा मानी जाती है. हालांकि इन बातों के पक्के ऐतिहासिक सबूत नहीं हैं, लेकिन रामायण से जुड़ी मान्यताओं की वजह से ये जगह हमेशा लोगों की दिलचस्पी की जगह बनी रहती है.

वीडियो ने बढ़ाई लोगों की उत्सुकता

Advertisement

रामायण से जुड़ी जगहों को देखने वाले श्रद्धालु और पर्यटक बड़ी संख्या में यहां आते हैं. गुफा तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों और पत्थरों वाले रास्ते से गुजरना पड़ता है. ये जगह श्रीलंका के मशहूर रामायण ट्रेल का हिस्सा मानी जाती है. यही वजह है कि हर साल देश-विदेश से हजारों लोग इस जगह को अपनी आंखों से देखने पहुंचते हैं.

Featured Video Of The Day
80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी कानपुर मेट्रो, फाइनल टेस्टिंग पूरी; जुलाई में चालू हो सकता है कॉरिडोर-1
Topics mentioned in this article
Ravan Cave
Pradeep Kabra
Sri Lanka
Bollywood