सिद्धू मूसेवाला के फैन हैं, इमोशनल भी हैं, तो दिल थाम कर देखें ये फोटो, बड़े भाई की तस्वीर पर गुलाल लगाता दिखा छोटा मूसेवाला

सिद्धू मूसेवाला के निधन को चार साल होने को आए. लेकिन आज भी उनके फैन्स के दिनों में अपने चहेते सिंगर के लिए प्यार कायम है. लेकिन उनके छोटे भाई की ये फोटो तो कलेजा चीर कर रख देगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल चीर कर रख देखी छोटे सिद्धू की बड़े भाई के साथ गुलाल लगाने वाली ये तस्वीर

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिवंगत सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें अब भी करोड़ों फैंस के दिलों में जिंदा हैं. उनकी आवाज और गाने आज भी उतने ही पसंद किए जाते हैं जितने पहले हुआ करते थे. होली के मौके पर मूसेवाला के परिवार ने उन्हें बेहद भावुक अंदाज में याद किया. इस खास दिन पर सिद्धू के छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं, जिन्हें देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए. इन तस्वीरों के साथ एक दिल छू लेने वाला संदेश भी शेयर किया गया, जिसमें दर्द के साथ उम्मीद की झलक भी दिखाई दी.

यह भी पढ़ें: तिरंगा की नाना पाटेकर की हीरोइन के साथ 47 लाख की धोखाधड़ी, ठग की दादागिरी- पैसे नहीं दूंगा, जो करना है कर लो

सिद्धू मूसेवाला के फैंस को दी होली की शुभकामनाएं

सिद्धू मूसेवाला के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में परिवार ने फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं. पोस्ट में लिखा गया कि, 'कभी-कभी भगवान ऐसे दिन दिखाते हैं जो दिल को रुला भी देते हैं और हल्की मुस्कान भी दे जाते हैं'. तस्वीरों में छोटा शुभदीप अपने बड़े भाई की तस्वीर में प्यार से रंग भरता नजर आ रहा है. पोस्ट में लिखा गया कि उसे अभी ये भी नहीं पता कि जिस चेहरे को वो इतने प्यार से देख रहा है, वो उसका अपना बड़ा भाई है.

Advertisement

सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई की क्यूट तस्वीरें

शेयर की गई तस्वीरों में शुभदीप बेहद मासूम और प्यारे अंदाज में नजर आ रहे हैं. कई फैंस का कहना है कि उनका चेहरा काफी हद तक सिद्धू मूसेवाला से मिलता है. पोस्ट में आगे लिखा गया कि, 'एक बेटे की याद दिल के हर कोने में बसी हुई है, वहीं दूसरे बेटे की मुस्कान आंखों में नई उम्मीद जगा रही है'. परिवार ने कहा कि दिल में दर्द जरूर है, लेकिन साथ ही गर्व भी है कि उनके दोनों बेटे लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बन चुके हैं.

आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं सिद्धू मूसेवाला

पोस्ट में ये भी कहा गया कि कुछ रिश्ते समय के साथ खत्म नहीं होते, वो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहते हैं. परिवार ने भगवान से प्रार्थना की कि उनके बेटे का रंग, सोच और प्यार हमेशा लोगों के दिलों में बसा रहे. बता दें कि 29 मई 2022 को आपसी रंजिश के चलते कुछ हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था. वहीं 17 मार्च 2024 को आईवीएफ तकनीक के जरिए मूसेवाला के माता-पिता को छोटे बेटे शुभदीप के रूप में फिर से खुशियां मिलीं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
आमिर खान की तीसरी शादी पर नितेश राणे के बयान से मचा सियासी बवाल!
Topics mentioned in this article
Holi Post
Sidhu Moose Wala
Shubhdeep Singh Sidhu
Sidhu Moose Wala Brother Holi Celebration