श्वेता तिवारी पर चढ़ा 'बेशर्म रंग' का खुमार, बाथरोब में किया डांस तो फैंस बोले- ये दीपिका की जगह ले सकती हैं

Shweta Tiwari Dance Video: शाहरुख और दीपिका की पठान का गाना बेशर्म रंग इन दिनों दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है. दोनों कलाकारों के फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं बॉलीवुड और टीवी के कई सितारों पर भी बेशर्म रंग का खुमार चढ़ा हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Shweta Tiwari Dance Video: श्वेता तिवारी ने किया 'बेशर्म रंग' पर डांस
नई दिल्ली:

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग इन दिनों दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है. दोनों कलाकारों के फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं बॉलीवुड और टीवी के कई सितारों पर भी बेशर्म रंग का खुमार चढ़ा हुआ है. यही वजह है कि जो अक्सर सितारे सोशल मीडिया पर उस गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर करते रहते हैं. अब 42 साल की टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी पर भी बेशर्म रंग का खुमार चढ़ा है. 

अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में श्वेता तिवारी बाथरॉब पहने बेशर्म रंग पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में उन्हें व्हाइट कलर के बाथरॉब में देखा जा सकता है. वीडियो में श्वेता तिवारी डांस करते हुए अपने बाथरूम तक जाते हैं और फिर तैयार होकर आती हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री के खास कैप्शन भी लिखा है. 

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इस तरह मैं कैसे तैयार हो जाती हूं .. जब वे मुझसे 1000 बार पूछते हैं कि आप कितने समय में तैयार हो जाती हो?' सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेत्री के फैंस सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को पसंद कर रहे हैं. एक फैन ने अपने कमेंट में लिखा, 'मैं शर्त के साथ कह सकता हूं कि यह दीपिका (पादुकोण) की जगह ले सकती हैं.' दूसरे ने लिखा, 'आप की वजह से आप की बेटी के फॉलोवर नहीं बढ़ रहें.'  इनके अलावा और भी कई फैंस ने कमेंट किए हैं. 

Featured Video Of The Day
Lawrence Gang में 'Lady Don' की एंट्री, Gangster Boby Kabootar से कनेक्शन! Bishnoi Gang | Top News