श्रद्धा कपूर ने हर रोल में छोड़ी छाप, ये 8 किरदार करते हैं साबित क्यों वो हैं बॉलीवुड की असली क्वीन

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेस में से एक हैं जो चैलेंजिंग और डिफरेंट रोल एक्सेप्ट करती हैं और उन्हें बेहतरीन बनाती है. आइए देखते हैं श्रद्धा कपूर के कुछ ऐसे ही खास रोल्स. a

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
श्रद्धा कपूर की 8 पावरफुल परफॉरमेंस

श्रद्धा कपूर को फैन्स की चहेती एक्ट्रेस कहें तो कुछ गलत नहीं होगा. फैन्स कभी उनकी सादगी पर मर मिटते हैं तो कभी उनकी स्माइल के कायल हो जाते हैं. और हो भी क्यों न अपनी प्यारी मुस्कान, सिंपलिसिटी और दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में खास पहचान जो बनाई है. रोमांटिक फिल्मों से लेकर थ्रिलर, डांस और हॉरर कॉमेडी तक में श्रद्धा ने खुद को साबित किया है. और ये मानने पर मजबूर कर दिया कि वो हर जोनर में फिट भी हैं और हिट भी हैं. वो बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेस में से एक हैं जो चैलेंजिंग और डिफरेंट रोल एक्सेप्ट करती हैं और उन्हें बेहतरीन बनाती है. आइए देखते हैं श्रद्धा कपूर के कुछ ऐसे ही खास रोल्स.

आशिकी 2

इस फिल्म में श्रद्धा ने आरोही नाम की सिंगर का किरदार निभाया. उनकी मासूमियत और इमोशनल एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया. यही फिल्म उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई.

हैदर

‘हैदर' में अर्शिया के रोल में श्रद्धा बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं. ये एक गंभीर किरदार था, जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग की गहराई दिखाई और साबित किया कि वो सिर्फ रोमांटिक रोल तक सीमित नहीं हैं.

एक विलेन

इस थ्रिलर फिल्म में आयशा का किरदार निभाते हुए श्रद्धा ने अपनी चुलबुली और पॉजिटिव छवि से कहानी को थोड़ा खुशनुमा बना दिया. उनकी मौजूदगी ने फिल्म को इमोशनल टच भी दिया.

Advertisement

स्त्री

हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री' में उनका रहस्यमयी किरदार काफी चर्चा में रहा. पूरी फिल्म में सस्पेंस बनाए रखना आसान नहीं था. लेकिन श्रद्धा ने ये काम बखूबी किया.

यह भी पढ़ें: यूएस-इसराइल हमले पर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान, सरकार के डायलॉग से ट्रंप को बताया 'राइट'!

Advertisement

एबीसीडी 2

डांस पर बेस्ड इस फिल्म में उन्होंने विन्नी का रोल निभाया. प्रोफेशनल डांसर्स के बीच अपनी मेहनत और शानदार डांस मूव्स से श्रद्धा ने सबको इंप्रेस किया.

छिछोरे

‘छिछोरे' में उन्होंने एक कॉलेज गर्ल से लेकर समझदार मां तक का सफर दिखाया. दोनों ही रोल्स के लिए उनका ट्रांसफॉर्मेशन काबिले तारीफ रहा था.

तू झूठी मैं मक्कार

इस रोमांटिक कॉमेडी में श्रद्धा का मॉडर्न और कॉन्फिडेंट अंदाज देखने को मिला. उनकी कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने फिल्म को और मजेदार बना दिया.

स्त्री 2

ब्लॉकबस्टर ‘स्त्री 2' में उन्होंने अपने किरदार को और भी ज्यादा इंटेंस बना दिया. इस फिल्म की कामयाबी ने साबित कर दिया कि श्रद्धा मॉडर्न हॉरर कॉमेडी के लिए एक शानदार पसंद बन चुकी हैं.

 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Trump On Iran | Iran Israel War | ईरान की सरकार Trump संभालेंगे? | War News | Khamenei