Sholay The Final Cut trailer: शोले का ट्रेलर हुआ रिलीज, अमिताभ बच्चन पर भारी पड़े धर्मेंद्र

कल्ट क्लासिक फिल्म 'शोले' पर्दे पर एक बार फिर रिलीज के लिए तैयार है और दर्शकों के बीच एक बार फिर शोले की पुरानी यादों को ताजा करने के लिए मेकर्स ने "शोले: द फाइनल कट" का ट्रेलर रिलीज कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शोले द फाइनल कट का ट्रेलर रिलीज
नई दिल्ली:

कल्ट क्लासिक फिल्म 'शोले' पर्दे पर एक बार फिर रिलीज के लिए तैयार है और दर्शकों के बीच एक बार फिर शोले की पुरानी यादों को ताजा करने के लिए मेकर्स ने "शोले: द फाइनल कट" का ट्रेलर रिलीज कर दिया है.
ट्रेलर में इस बार म्यूजिक की बीट को बिल्कुल ही बदल दिया गया है. कल्ट क्लासिक फिल्म "शोले: द फाइनल कट" 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बार फिल्म 4के रिस्टोर्ड वर्जन के साथ पर्दे पर दिखाई जाएगी. 

कैसा है "शोले: द फाइनल कट" का ट्रेलर

फिल्म के री-रिलीज से पहले ट्रेलर ने धमाका मचा दिया है. ट्रेलर की शुरुआत पुरानी ट्रेन की सीटी और डाकुओं से होती है, जो ट्रेन को लूट रहे हैं, लेकिन तभी एंट्री होती है धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की, जो कोई भी काम बिना पैसों के नहीं करते हैं. ट्रेलर में ठाकुर जय और वीरू के स्वभाव के बारे में भी बताते हैं कि दोनों बदमाश हैं लेकिन दिल के बुरे नहीं हैं. "शोले: द फाइनल कट" के ट्रेलर ने दर्शकों की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं और वे फिल्म के सिनेमाघरों में री-रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. 

"शोले: द फाइनल कट" का ट्रेलर देख क्या बोले लोग

एक यूजर ने लिखा, "क्या ही शानदार ट्रेलर है, ऐसा लग रहा है जैसे सिनेमाघरों में कोई नई फिल्म रिलीज हो रही हो. खासकर इलेक्ट्रिक गिटार के साथ मेन थीम म्यूज़िक का मिक्स वाकई कमाल लग रहा है." एक अन्य यूजर ने लिखा, "धर्मेंद्र जी के जाने के बाद एक बार फिर जय-वीरू की जोड़ी को पर्दे पर देखने का इंतजार नहीं हो रहा है." बता दें कि भारत की सबसे प्रसिद्ध ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर फिल्म को री-रिलीज किया जा रहा है. फिल्म को सबसे पहले 15 अगस्त 1975 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. 

कहां पांच साल तक चली शोले

रिलीज के शुरुआती दिन फिल्म कुछ खास नहीं चली, मेकर्स को लगने लगा कि फिल्म फ्लॉप है, लेकिन धीरे-धीरे फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और फिल्म लगभग 5 साल तक थिएटर में लगातार चली. बताया जाता है कि मुंबई के मिनर्वा थिएटर में फिल्म 5 साल तक लगी थी. फिल्म की सफलता को देखते हुए साल 2004 में फिल्म के 30 साल पूरे होने पर दोबारा रिलीज किया गया, जिसके बाद साल 2014 में 3डी वर्जन में और फिर अब 2025 में फॉर के रिस्टोर्ड वर्जन के साथ रिलीज होने वाली है.

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
भरत तिवारी में इंसाफ कब? तेरहवीं पर आंदोलन का ऐलान
Topics mentioned in this article
Sholay
Sholay The Final Cut
Sholay The Final Cut Trailer
Film Sholay
Amitabh Bachchan