शोएब इब्राहिम ने शेयर की पिता की हेल्थ अपडेट, बताया उन्हें ब्रेन हैम्रेज हुआ था, फैन्स से की दुआ की अपील

शोएब इब्राहिम ने अपने रीसेंट व्लॉग में अपने पिता की सेहत को लेकर अपडेट शेयर की और फैन्स से अपील की कि वे उनके पिता की अच्छी सेहत के लिए दुआ करें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शोएब इब्राहिम ने दी पिता की हेल्थ अपडेट
Social Media
नई दिल्ली:

टेलीविजन का फेवरेट कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़, इस समय एक बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. इस वीकेंड पर शोएब ने सोशल मीडिया पर यह बताकर हलचल मचा दी कि उनके पिता को एक गंभीर हेल्थ इश्यू के बाद ICU में भर्ती कराया गया है. एक दिल तोड़ने वाले YouTube व्लॉग में उन्होंने बताया कि यह एक सीवियर ब्रेन हेमरेज था. शोएब इब्राहिम ने अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी. गहरे इमोशनल स्ट्रेस के बीच शोएब इब्राहिम ने अपने पिता और अपनी पत्नी, दीपिका कक्कड़ के स्वास्थ्य के बारे में एक जरूरी जानकारी शेयर की है. अपने व्लॉग में 'झलक दिखला जा' के इस स्टार ने अपने फॉलोअर्स से बात करते हुए अपने पिता की मौजूदा हालत की गंभीरता को साफ किया.

अपने पिता से जुड़ी पिछली मेडिकल टेंशन को याद करते हुए एक्टर ने बताया, “जैसा कि आप सभी जानते हैं, मेरे पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहले हमें लगा था कि यह एक स्ट्रोक है लेकिन असल में यह एक ब्रेन हेमरेज था. उनकी हालत ठीक नहीं है. उन्हें जो सबसे हालिया स्ट्रोक आया था, उसमें उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया था, जिससे उनके शरीर का बायां हिस्सा पैरालिटिक हो गया था. वह बोल पा रहे थे और जल्दी ही ठीक भी हो गए थे. लेकिन इस बार उन्हें काफी ज्यादा ब्लीडिंग हुई, जो फैल गई और इसकी वजह से उन्हें बोलने में दिक्कत होने लगी.”

शोएब ने आगे बताया कि डॉक्टर ICU में उन पर लगातार नजर रखे हुए हैं और किसी भी तरह का प्रोसीजर करने से पहले उनके दिमाग की सूजन कम होने का इंतजार कर रहे हैं. भावुक एक्टर ने आगे कहा, “पापा बिल्कुल भी कोई रिस्पॉन्स नहीं दे रहे हैं. सूजन कम हो गई है और अब वे उनके दिमाग का प्रोसीजर करेंगे. वे उनकी खोपड़ी में एक छोटा सा छेद करके खून के थक्कों को बाहर निकालेंगे ताकि वे और ज्यादा न फैलें. वे सूजन कम होने का इंतजार कर रहे हैं. वे किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहते. वे पिछले दो दिनों से उन पर बहुत बारीकी से नजर रखे हुए हैं.”

यह भी पढ़ें: 'पति नई-नई लड़कियों संग पार्टी करे' वाले तबिंदा के बयान पर बिग बॉस एक्ट्रेस का रिएक्शन, बोली- उसे प्यार हो जाएगा

Advertisement

शोएब ने बताया कि उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ भी गंभीर सेहत के मामले में बड़े चैलेंज फेस कर रही हैं.दीपिका, जिनकी पहले लिवर ट्यूमर की सफल सर्जरी हो चुकी है, हाल ही में उनके शरीर में कुछ नए छोटे घाव/सिस्ट पाए गए हैं. शोएब ने बताया कि उनके पिता के अस्पताल में भर्ती होने के ठीक बाद ही दीपिका की एक जरूरी अपॉइंटमेंट तय थी. “आज दीपिका का PET स्कैन होना है, और हम इसे लेकर काफी टेंशन में हैं. जैसा कि हमने पहले भी बताया था, MRI में कुछ परेशान करने वाले संकेत दिखे थे” उन्होंने कहा.

यह भी पढ़ें: वरुण धवन के 'चुनरी चुनरी' गाने पर अभिजीत भट्टाचार्य का रिएक्शन, बोले- वो इस गाने से सलमान खान नहीं बन सकता

Advertisement
Featured Video Of The Day
न्यूजीलैंड में बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए PM मोदी क्या बोले?
Topics mentioned in this article
Entertainment
Bollywood
Shoaib Ibrahim
Dipika Kakar