वेटरन एक्टर सुधीर दलवी को फैन्स साईं बाबा के उनके किरदार के लिए पहचानते हैं. 1977 में आई फिल्म शिरडी के साईं बाबा में सुधीर ने किरदार को पर्दे पर यूं पेश किया कि दोबारा कोई उनकी वो इमेज फैन्स के दिलों से हटा ही नहीं पाया. 86 साल के सुधीर फिलहाल अपनी हेल्थ अपडेट को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल 7 अक्तूबर 2025 को उन्हें एक जानलेवा इनफेक्शन के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. वहां करीब एक महीने के इलाज के बाद वे घर लौटे और अब धीरे धीरे रिकवर कर रहे हैं.
अस्पताल में बिताए दिन उनके लिए इलाज के लिहाज से तो काफी अहम थे क्योंकि हालत गंभीर थी लेकिन इससे परिवार पर भी एक आर्थिक संकट घिर आया था. क्योंकि ICU में भर्ती सुधीर को खास देखभाल की जरूरत थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका अस्पताल का बिल करीब 19 लाख रुपये पहुंच गया था. ऐसे में जब परिवार यह भारी भरकम बिल चुकाने की जद्दोजहद में लगा ता उस वक्त उन्हें कई लोगों से मदद मिली. दिसंबर 2025 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट को इजाजत दी कि वे सुधीर के इलाज के लिए 11 लाख रुपये की मदद करें. इसके अलावा कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर और अक्षय कुमार ने भी उन्हें सपोर्ट किया था.
यह भी पढ़ें: बड़े पर्दे पर किस एक्टर ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार? रागिनी MMS रिटर्न्स से हनुमान अंश तक का सफर
अपने मुश्किल वक्त के बारे में बात करते हुए सुधीर की पत्नी सुहास दलवी फिल्म इंडस्ट्री और फऐन्स का आभार जताया जिन्होंने उस घड़ी में उनकी मदद की. सुहास ने बताया कि एक्टर घर पर हैं और सहारे की मदद से चलते हैं. उनका दिमाग थोड़ा उलझा-उलझा रहता है लेकिन घर आकर वह खुश हैं और मैं भी. अस्पताल केवल महंगा नहीं था बल्कि अस्पताल का ऑरा एक मरीज के लिए थोड़ा परेशान करने वाला भी होता है. उन्होंने बताया कि ना केवल फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने बल्कि बाहर के लोगों ने भी मदद की. उन्होंने कहा, मेरे पति साईं बाबा का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं. साईं भक्तों ने भी हमारी मदद की. कौन कहता है कि आज हम ऐसे समाज में हैं जहां लोगों के पास दिल नहीं है.