शिल्पा शेट्टी के बेटे के महंगे जूते, किसी फ्रेशर के सालाना पैकेज जितनी है कीमत

शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान राज कुंद्रा यूं तो लाइम लाइट से दूर ही रहते हैं. वह अपनी मां के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तो नजर आते हैं लेकिन फिलहाल अपने महंगे जूतों की वजह से चर्चा में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शिल्पा शेट्टी के बेटे के महंगे जूतों ने लूटी लाइमलाइट
Social Media
नई दिल्ली:

सेलेब्स और महंगे शौक के बारे में तो आप जानते ही हैं. स्टाइल, स्वैग और लेटेस्ट फैशन के मामले में वे हमेशा अपडेटेड रहते हैं लेकिन ऐसा केवल सेलेब्स के मामले में ही नहीं है. उनके बच्चे यानी कि पॉपुलर वर्ड में अगर कहा जाए तो स्टारकिड्स भी स्टाइल और ट्रेंड के मामले में किसी से पीछे नहीं. महंगी एक्सेसरी से लेकर जूते और कपड़ों तक हर चीज पर मोटा पैसा खर्च करने से जरा भी नहीं कतराते. आज हम इसकी बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हाल में हमें शिल्पा शेट्टी के बेटे की एक जोड़ी जूते की कीमत पता चली और जैसा कि सोशल मीडिया पर मीम चलता है. जूते की कीमत इतनी थी जितना कि किसी फ्रेशर का एनुअल पैकेज हो. 

कितने लाख का जूता पहने घूम रहे थे शिल्पा शेट्टी के बेटे?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान राज कुंद्रा अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में हाईलाइट उनके लाल जूते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के मुताबिक इन जूतों की कीमत 4,66,999 रुपये है. यानी कि ये जूते साढ़े चार लाख से ज्यादा के हैं. अब बताइए फ्रेशर के पैकेज वाली बात झूठ थी क्या?

सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन

वियान के जूते की कीमत की खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी. वहीं कुछ लोग कहने लगे ये नहीं तो कौन पहनेगा? एक ने कमेंट किया, नोट कर लेता हूं शायद UPSC के एग्जाम में आ जाए. एक ने लिखा, जब पेमेंट की थी मीडिया को बुलाया था. एक ने लिखा, लगता है तुमने ही पेमेंट किया होगा. एक ने लिखा, पहन तो पैर में ही रखे हैं और चल भी जमीन पर रहा है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या के बेटे अगस्त्य का मां की तरह खयाल रखती दिखीं माहिका शर्मा, मैच के बाद पैपराजी को रोका बोलीं...

Featured Video Of The Day
बांकीपुर उपचुनाव : BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने चुनाव लड़ने से किया इनकार
Topics mentioned in this article
Shilpa Shetty
Shilpa Shetty Son Expensive Shoes
Shilpa Shetty Son
Shilpa Shetty Husband
Shilpa Shetty Raj Kundra
Shilpa Shetty Age
Shilpa Shetty Net Worth
Shilpa Shetty News
Shilpa Shetty Controversies
Shilpa Shetty Son Name