सोफी के साथ हनीमून पर शिखर धवन, पत्नी संग कभी गए मंदिर तो कभी झरने के सामने दिए पोज

शिखर धवन ने अपने इंस्टा पेज पर कुछ तस्वीरें कीं. इन तस्वीरों में वो बाली एक खूबसूरत जगह पर पत्नी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शिखर धवन और सोफी शाइन की हनीमून फोटोज वायरल
Social Media
नई दिल्ली:

क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी सोफी शाइन धवन के हनीमून की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं. इन तस्वीरों में शिखर और सोफी बाली एक एक पवित्र स्थान पर प्रार्थना करते और फिर उस पवित्र जल के छींटे लेते नजर आ रहे हैं. तस्वीरें शेयर करते हुए शिखर ने लिखा, कुछ तस्वीरें आपकी आत्मा पर छाप छोड़ जाती हैं. ओम शांति. शिखर के इस ट्वीट से साफ है कि इस लोकेशन का कोई आध्यात्मिक महत्व है. प्रार्थना के अलावा शिखर और सोफी ने साथ में पोज देते हुए यहां जो तस्वीरें खिंचवाई वो भी सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही हैं. 

सोशल मीडिया पर लोग इस लोकेशन पर भी चर्चा कर रहे हैं कि आखिर शिखर और सोफी हैं किस जगह पर. एक जिज्ञासू सोशल मीडिया यूजर ने शिखर की पोस्ट पर कमेंट लिखा, ये कौनसी जगह है. इस कमेंट के चलते लोकेशन के खुलासा किया. ये जगह दरअसल बाली में Beji Griya temple and waterfall है. एक ने कमेंट किया, ये किसी बॉलीवुड शॉट से कम नहीं...बेहद ही शानदार. 

कौन हैं शिखर की पत्नी सोफी शाइन?

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोफी शाइन एक आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं जिनका प्रोफेशनल बैकग्राउंड काफी मजबूत है. उन्होंने लाइमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएट किया है. वहीं उन्होंने कैसलरॉय कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की. ​​उन्होंने अबू धाबी, UAE में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर भी काम किया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सनी देओल और जैकी श्रॉफ की हीरोइन सोशल मीडिया पर मांग रही रोल, 30 साल तक बॉलीवुड में किया था राज

आज सोफी शिखर की प्रोफेशनल लाइफ में एक अहम हिस्सा हैं. वह दा वन स्पोर्ट्स में COO के तौर पर काम करती हैं और शिखर धवन फाउंडेशन की हेड हैं, जो हजारों लोगों की जिंदगी पर असर डालने वाली चैरिटेबल पहल का नेतृत्व करती हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
फालता में हार पर ममता का रौद्र रूप! EVM हैकिंग और 'वोटों की लूट' पर किए बड़े दावे!
Topics mentioned in this article