VIDEO: खामोशी से मटर छील रही गर्लफ्रेंड पर आपा खो बैठे शिखर धवन, चीखते हुए बोले- इस मटर ने मेरी जिंदगी खराब

Viral Video: शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो आए दिन कुछ न कुछ मस्तीभरा शेयर करते रहते हैं. इस बार उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ कुछ ऐसा किया है कि हैरान रह जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Video: गर्लफ्रेंड पर क्यों भड़क पड़े शिखर धवन
नई दिल्ली:

क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. उनका हर अंदाज फैंस को बहुत पसंद आता है. वो आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं जिसकी वजह से फैंस उन्हें बहुत पसंद भी करते हैं. वो अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड संग वीडियो शेयर करते हैं. ये कपल अब शादी के बंधन में भी बंधने जा रहा है. शिखर ने इसी बीच सोफी शाइन के साथ एक मजेदार रील शेयर की है जो खूब पसंद की जा रही है. शिखर भी आम लोगों की तरह मटर खाकर परेशान हो गए हैं. उनके घर में भी रोज मटर ही बन रहा है. ऐसे में उन्होंने गुस्से में एक वीडियो बनाया है.

मटर खाकर परेशान हुए शिखर धवन

शिखर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-सच बताओ आज आपके घर में भी मटर बने हैं ना. इस वीडियो में सोफी सोफे पर बैठकर मटर छीलती नजर आ रही हैं. वहीं शिखर गुस्से में कहते हैं कल भी बने थे मटर, आज भी बनाए हैं मटर. इस वीडियो में वो गुस्से में बोलते नजर आ रहे हैं मगर उन्हें देखकर फैंस बहुत हंस रहे हैं. इस वीडियो को लोग खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं.

फैंस ने किए मजेदार कमेंट

एक फैन ने लिखा- गॉड गब्बर. वहीं दूसरे ने लिखा- मटर का खौफ. एक ने लिखा- पाजी ये किस लाइन में आ गए हैं आप. इस वीडियो को हजारों लोग लाइक कर रहे हैं. जो इसे देख रहा है उसकी हंसी छूट रही है.

Advertisement

जल्द करने वाले हैं शादी

शिखर धवन जल्द ही अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने वाले हैं. वो अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल अगले महीने शादी के बंधन में बंध सकता है. शिखर धवन और सोफी शाइन फरवरी 2026 में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. ये शादी फरवरी के तीसरे हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है. जिसमें क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक के कई सेलेब्स शामिल होने की उम्मीद की जा रही है.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti |PM Modi on Gold: सोने का सवाल, सियासी बवाल! राजकुमार भाटी को एंकर ने दिखाया आईना!
Topics mentioned in this article