VIDEO: शिखर धवन की दुल्हनिया की पहली होली, ढोल और गुलाल के बीच क्रिकेटर ने हाथों में उठाकर खूब किया डांस

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने अपनी नई नवेली पत्नी सोफी शाइन के साथ पहली होली धूमधाम से मनाई. इस खास मौके का वीडियो और तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शिखर धवन ने पत्नी के साथ मनाई पहली होली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने अपनी नई नवेली पत्नी सोफी शाइन के साथ पहली होली धूमधाम से मनाई. इस खास मौके का वीडियो और तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं. वीडियो में धवन अपनी पत्नी को हाथों में उठाकर ढोल की धुन पर डांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों के चेहरे पर गुलाल लगा हुआ है और उनके आसपास दोस्तों की बड़ी टोली रंगों के इस त्योहार का आनंद लेती दिख रही है. फैंस इस कपल की केमिस्ट्री और खुशियों भरे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया खास पल

धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर कीं. बैकग्राउंड में ‘होली खेले' गाना बज रहा है और कपल रंगों में सराबोर नजर आ रहा है. यह उनकी शादी के बाद पहली होली थी, इसलिए यह मौका और भी खास बन गया. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने मई 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. अब शादी के बाद यह पहला बड़ा त्योहार था, जिसे उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया.

चैंपियंस ट्रॉफी में साथ दिखे थे

धवन और सोफी को ICC Champions Trophy 2025 के दौरान दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भी साथ देखा गया था. उस दौरान दोनों ब्लू ब्रिगेड के मैच का आनंद लेते नजर आए थे. एक मीडिया कार्यक्रम में धवन ने इशारों में बताया था कि उन्हें जीवन में फिर से प्यार मिल गया है. इसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरें चर्चा में थीं.

Advertisement

शानदार करियर और नई शुरुआत

शिखर धवन का क्रिकेट करियर बेहद सफल रहा है. उन्होंने वनडे क्रिकेट में 164 पारियों में 6793 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं. कुछ साल पहले उनका अपनी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी से अलगाव हो गया था, जिससे उनकी 11 साल की शादी खत्म हो गई. अब जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करते हुए धवन अपनी पत्नी के साथ खुश नजर आ रहे हैं. फैंस को उम्मीद है कि वह भविष्य में कोचिंग या आईपीएल से जुड़े किसी नए रोल में भी नजर आ सकते हैं.
 

Featured Video Of The Day
आसमानी आफत से देश बेहाल...ममता पर ED का बड़ा एक्शन!
Topics mentioned in this article
Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan Holi Video
Sophie Shine
Shikhar Dhawan Wife Sophie Shine
Shikhar Dhawan Holi Celebration