शहनाज गिल ने तोड़ा सलमान खान का 'नो रिवीलिंग ड्रेस फॉर गर्ल' का नियम, कहा- मैंने सेक्सी ड्रेस पहनी

सलमान खान की फिल्म के सेट पर लड़कियों के ड्रेस के रूल को लेकर अब शहनाज गिल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
सलमान खान के 'नो रिवीलिंग ड्रेस फॉर गर्ल' रूल पर बोलीं शहनाज गिल
नई दिल्ली:

बिग बॉस 13 से सुर्खियां बटोरने वाली पंजाबी अभिनेत्री शहनाज गिल जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. वह अभिनेता सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में शहनाज गिल के साथ पलक तिवारी भी पर्दे पर नजर आने वाली हैं. बीते दिनों पलक तिवारी ने खुलासा किया था कि सलमान खान अपनी फिल्म के सेट पर लड़कियों के लिए एक रूल रखते है जिसमें लड़कियां लो नेकलाइन और रिवीलिंग कपड़े नहीं पहन सकती हैं. 

हालांकि बाद में पलक तिवारी ने अपने इस बयान पर सफाई देनी पड़ी और अपनी बयान को खारिज करना पड़ा. सलमान खान की फिल्म के सेट पर लड़कियों के ड्रेस के रूल को लेकर अब शहनाज गिल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अंग्रेजी वेबसाइट न्यूज18 की खबर के अनुसार शहनाज गिल ने फिल्म किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन के दौरान कहा है कि सलमान खान की फिल्म के सेट पर लड़कियों के लिए किसी भी तरह का कोई रूल नहीं है. 

पंजाब की कैटरीना कैफ ने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है, मैंने प्रमोशन के दौरान बेहद सेक्सी ड्रेस पहनी थी. सलमान सर मुझे प्रेरित करते रहते हैं और कहते हैं कि तुम अपने करियर में आगे बढ़ोगी.' इसके अलावा शहनाज गिल ने और भी ढेर सारी बातें की हैं. आपको बता दें कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

सलमान खान पहुंचे बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में

Featured Video Of The Day
NDTV की YouTube व्यूअरशिप में नंबर 1 की हैट्रिक, NDTV India, NDTV 24x7 और NDTV Profit का जलवा