'कल शुभकामनाओं की बाढ़ में खो जाएंगे...' पीएम मोदी के लिए शत्रुघ्न सिन्हा का अनोखा पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को किया बर्थडे विश
NDTV

दिग्गज अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. एक तस्वीर में वह प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ शत्रुघ्न सिन्हा ने खास संदेश लिखा.

ये Video भी देखें: Mahakumbh 2025: Katrina Kaif ने Prayagraj में डुबकी लगाने के बाद ऐसा क्यों कहा | Khabron Ki Khabar

पीएम मोदी के लिए शत्रुघ्न सिन्हा का खास पोस्ट

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पोस्ट में लिखा, "कल शुभकामनाओं की बाढ़ में खो जाने से पहले आपको एडवांस में जन्मदिन की शुभकामनाएं. आपको यह अंदाज कैसा लगा? हमारे दोस्त, समाज के दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आपको अच्छी सेहत, प्यार, खुशी, शांति और आगे एक स्वस्थ जिंदगी मिले. भगवान आपका भला करे."

Advertisement

शत्रुघ्न सिन्हा का करियर

शत्रुघ्न सिन्हा की बात करें तो राजनीति में आने से पहले वह हिंदी सिनेमा के बड़े सितारों में शामिल रहे हैं. उन्होंने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की और फिल्मों में अपनी पहचान बनाई. उन्हें 'साजन', 'प्रेम पुजारी' और 'मेरे अपने' जैसी फिल्मों में काम करने के बाद पहचान मिलनी शुरू हुई. 1976 में आई 'कालीचरण' उनके करियर की अहम फिल्मों में गिनी जाती है. इसके बाद उन्होंने 'विश्वनाथ', 'दोस्ताना', 'काला पत्थर', 'नसीब' और कई दूसरी फिल्मों में काम किया.

राजनीतिक सफर

फिल्मों में पहचान बनाने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने राजनीति का रुख किया. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया. साल 1992 में उन्होंने नई दिल्ली लोकसभा सीट के उपचुनाव से चुनावी राजनीति में कदम रखा, जहां उनका मुकाबला अभिनेता राजेश खन्ना से हुआ था. इसके बाद 1996 और 2002 में वह राज्यसभा के लिए चुने गए. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे.

Advertisement

आसनसोल से जीत

इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब लोकसभा सीट से 2009 और 2014 में लोकसभा चुनाव जीता. वर्ष 2019 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा और पटना साहिब से चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद 2022 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा और पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से उपचुनाव जीतकर दोबारा संसद में वापसी की. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी वह आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर विजयी रहे. वर्तमान में वह आसनसोल से लोकसभा सांसद हैं.

Topics mentioned in this article
Shatrughan Sinha
Shatrughan Sinha And Pm Narendra Modi
PM Narendra Modi
Modi@25
Narendra Modi News