शत्रुघ्न सिन्हा चाहते थे धुरंधर का रहमान डकैत बने 80s का ये खूंखार विलेन, कर चुका है अमिताभ बच्चन से लेकर राकेश रोशन के साथ काम

Shatrughan Sinha On Dhurandhar: धुरंधर में रहमान डकैत के रोल के लिए अक्षय खन्ना को काफी पसंद किया गया था, जिसके चलते उन्हें काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Shatrughan Sinha Gulshan Grover: धुरंधर देख शत्रुघ्न सिन्हा ने गुलशन ग्रोवर से कहा- तुम्हें बनना था रहमान डकैत
नई दिल्ली:

धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. जहां फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर से 70 दिनों तक सिनेमाघरों में अपना कब्जा किए हुए था. तो वहीं 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई धुरंधर 2 ने 1700 करोड़ का कलेक्शन करके 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया है. इस फिल्म में रहमान डकैत का किरदार काफी चर्चा में रहा, जिसे अक्षय खन्ना ने निभाया था. लेकिन हाल ही में 80 के दशक के खूंखार विलेन गुलशन ग्रोवर को फिल्म में यह पॉपुलर किरदार निभाने की इच्छा शत्रुघ्न सिन्हा ने जाहिर की थी.

गुलशन ग्रोवर ने कहा- सब वापस आ रहा है

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में गुलशन ग्रोवर ने कहा, हम इन दिनों बेल बॉटम पहन रहे हैं. यह सब वापस आ रहा है. कितने सारे गाने रीमेक के साथ वापस आ रहे हैं. परफॉर्मेंस वापस आ रहे हैं. वहीं एक्टर ने बताया कि वह शत्रुघ्न सिन्हा, राकेश रोशन और शशि रंजन से डिनर पर मिले थे, जिसका उन्होंने किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा, दो दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा वहां थे, जिन्होंने एंटी हीरो, ताकतवर किरदार निभाए.  राकेश रोशन, शशि रंजन के साथ हम डिनर कर रहे है. मैं लेट आया और उन्होंने (शत्रुघ्न सिन्हा) ने कहा, मैंने धुरंधर देखी. 

ये भी पढे़ं- उस एक्ट्रेस की 7 फोटो, जिन्होंने देवर के साथ दी 14 हिट फिल्में, पति के साथ कभी नहीं किया काम, बेटियां एक्ट्रेस

रहमान डकैत के रोल में गुलशन ग्रोवर को देखना चाहते थे शत्रुघ्न सिन्हा

आगे उन्होंने कहा, गुलशन ग्रोवर वह फिल्म थी, जिसमें तुम्हें होना चाहिए था. वहीं एक्टर ने खुलासा किया कि शत्रुघ्न सिन्हा उन्हें अहम किरदार में देखना चाहते थे. गुलशन ग्रोवर ने कहा, उन्होंने (शत्रुघ्न सिन्हा) यह भी कहा कि कितना अच्छा होता कि आपने रहमान डकैत का अक्षय खन्ना का रोल निभाया होता. तो मैंने कहा, मैंने भी इसमें हामी भरी. पब्लिक भी सहमत होगी. मैं यह जिक्र इसलिए कर रहा हूं कि उस जमाने के कितने सारे किरदार वापस आ गए हैं. यहां तक कि कुछ सेटिंग्स, ढोल-नगाड़े और वो सब कुछ जो हर फिल्म में हुआ करता था, वो भी वापस आ गया है. वो एक ऐसा दौर था, जिसमें कोई तरक्की नजर नहीं आ रही थी.

Advertisement

गुलशन ग्रोवर के बारे में 

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर गुलशन ग्रोवर को विलेन के किरदार के लिए जाना जाता है. 100 फिल्मों में काम कर चुके एक्टर को बैडमैन के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाकर फैंस के बीच पहचान बनाई. वह अमिताभ बच्चन और राकेश रोशन जैसी सुपरस्टार्स के साथ 80 के दशक में काम कर चुके हैं. जबकि गोविंदा के साथ भी उनकी कई फिल्में हैं. 

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने इस एक्टर के साथ की हैं 12 फिल्में, जो थे ससुरजी राजेश खन्ना के जिगरी यार, साथ में 25 फिल्मों मे किया काम

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi in Bengaluru: Art of Living के कार्यक्रम में PM Modi का संबोधन | NDTV India
Topics mentioned in this article