कभी जिस एक्टर की बनी थी हीरोइन, पांच साल बाद बनी उसी की बहू, फिल्म रही सुपरहिट...जानते हैं नाम?

नीतू ने 1980 में ऋषि कपूर से शादी की. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऋषि से शादी के पहले नीतू कपूर उनके ही चाचा शशि कपूर के साथ पर्दे पर रोमांस कर चुकी थीं. इस फिल्म से उनका एक रोमांटिक गाना भी बेहद मशहूर हुआ और फिल्म ब्लॉकबस्टर रही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दीवार में शशि कपूर की हीरोइन थीं नीतू कपूर

बॉलीवुड के नामचीन कपूर परिवार के बारे में यह माना जाता था कि उनका एक सख्त नियम है कि उनकी बेटियां और बहुएं एक्टिंग में करियर नहीं बनाएंगी. फिर भी, इस परिवार में कई ऐसी महिलाएं रहीं जिन्होंने न सिर्फ एक्टिंग की बल्कि परिवार के पुरुष सदस्यों जैसा ही नाम कमाया. दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर भी उनमें से एक हैं. नीतू ने 1980 में ऋषि कपूर से शादी की. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऋषि से शादी के पहले नीतू कपूर उनके ही चाचा शशि कपूर के साथ पर्दे पर रोमांस कर चुकी थीं. इस फिल्म से उनका एक रोमांटिक गाना भी बेहद मशहूर हुआ और फिल्म ब्लॉकबस्टर रही. 

चचिया ससुर संग ऑनस्क्रीन रोमांस

1975 में आई फिल्म दीवार में नीतू कपूर ने अपने होने वाले ससुर के भाई, शशि कपूर की ऑन-स्क्रीन गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था. यह जोड़ी लोकप्रिय गाने 'कह दूं तुम्हें या चुप रहूं' में एक साथ नजर आई थी, जहां उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री की खूब चर्चा हुई थी. दर्शकों को यह जोड़ी बहुत पसंद आई और फिल्म सुपरहिट रही. फिल्म रिलीज के महज 5 साल बाद ही नीतू, शशि कपूर के भतीजे से शादी कर उनके घर की बहू बनीं और शशि कपूर उनके चचिया ससुर बन गए. शशि कपूर नीतू कपूर के ससुर और ऋषि कपूर के पिता राज कपूर से सबसे छोटे भाई हैं.

ऋषि कपूर से शादी

नीतू कपूर ने 1980 में ऋषि कपूर से शादी की, जो फिल्म 'दीवार' (1975) के रिलीज होने के पांच साल बाद हुई थी. इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और परवीन बाबी के साथ काम किया था. ऋषि और नीतू साथ ने 10 से अधिक फिल्मों में साथ काम किया. एक साथ काम करते हुए दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई और फिर दोनों ने शादी का फैसला लिया. शादी के बाद, नीतू ने अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान देना चुना और धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली. उनके दो बच्चे हैं रिद्धिमा और रणबीर कपूर.

यह भी पढ़ें: राजेश खन्ना की मौत के बाद मिले थे 64 बंद सूटकेस, नहीं पूरी हो पाई थी एक ख्वाहिश, खुलते ही मचा था बवाल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bihar New CM | Samrat Chaudhary को ही क्यों मिली बिहार की कमान?| PM Modi |Nitish Kumar
Topics mentioned in this article