Shashi Kapoor Birthday : राज कपूर की फिल्म Satyam Shivam Sundaram हिंदी सिनेमा के इतिहास में अमर हो गई. यह कल्ट क्लासिक फिल्म आज भी बेहद पसंद की जाती है. फिल्म की कहानी ही नहीं, इसका संगीत भी बेहद पंसद किया. यह फिल्म शशि कपूर और जीनत अमान के करियर के लिए मिल का पत्थर साबित हुई. हालांकि फिल्म की मेकिंग से जुड़े कई किस्से हैं जो फैंस आज भी नहीं जानते. हम आज आपको बता रहे हैं, फिल्म से जुड़े ऐसे ही किस्से के बारे में. यह फिल्म Raj Kapoor के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक थी, लेकिन इसकी कास्टिंग में फेरबदल की गई. इस फिल्म की रूपा, जीनत अमान नहीं थी, दरअसल इस रोल के लिए राज कपूर की पहली पसंद कोई और थी.
लता मंगेशकर थी फिल्म के लिए पहली पसंद
Satyam Shivam Sundaram की कहानी ‘रूपा' के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसकी आवाज बेहद खूबसूरत है, लेकिन चेहरा समाज के पारंपरिक सौंदर्य के पैमाने पर फिट नहीं बैठता. कम ही लोग जानते होंगे कि इस किरदार की प्रेरणा खुद Lata Mangeshkar थीं. राज कपूर ने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने एक साधारण चेहरे और दिव्य आवाज वाली महिला की कल्पना करते हुए इसकी कहानी लिखी थी. यही नहीं वह इस फिल्म में लता जी को कास्ट करना चाहते थे. हालांकि उनकी यह तमन्ना पूरी नहीं हुई.
राज कपूर के एक बयान के कारण लता जी ने छोड़ी फिल्म
राज कपूर ने लता जी को फिल्म ऑफर की और यह रोल करने के लिए उन्होंने लता जी को मना भी लिया, लेकिन बाद में राज कपूर के एक बयान से लता जी इस कदर आहत हुईं कि उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि फिल्म के शुरुआती प्रमोशन के दौरान राज कपूर ने यह इशारा किया कि कहानी एक सुंदर आवाज लेकिन साधारण या कम आकर्षक चेहरे वाली लड़की पर आधारित है. राज कपूर के इस बयान को लता जी से जोड़ कर देखा जाने लगा, जो लता जी को अच्छा नहीं लगा.
लता जी के इकनकार के बाद जीनत की चमकी किस्मत
इस बयान के बाद लता जी ने न सिर्फ फिल्म में काम करने से मना कर दिया, बल्कि गाने से भी इनकार कर दिया. बाद में राज कपूर के बहुत मनाने पर लता जी फिल्म का प्रसिद्ध टाइटल ट्रैक गाया, जो आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार गीतों में गिना जाता है. यह गाना फिल्म के लिए बेहद खास था और फिल्म को हिट कराने में इस गाने का भी अहम रोल था.
‘रूपा' बनीं जीनत अमान आ गई थीं विवादों में
लता जी के इनकार के बाद ‘रूपा' का किरदार Zeenat Aman ने पर्दे पर निभाया. उनके साथ शशि कपूर लीड रोल में थे. दोनों को फिल्म में काफी पसंद किया गया. हालांकि जीनत अमान की बोल्ड इमेज और फिल्म के कुछ सीन ने रिलीज के बाद विवाद खड़ा कर दिया. फिल्म पर अश्लीलता के आरोप लगे.
क्या राज कपूर ने खोया ऐतिहासिक मौका?
अगर लता जी राज कपूर की कल्ट क्लासिक फिल्म का हिस्सा बनीं होती, तो यह एक ऐतिहासिक फिल्म बन जाती. यह एक मात्र फिल्म होती जिसमें देश की सबसे खूबसूरत आवाज पहली बार स्क्रीन पर लीड रोल में होती. हालांकि राज कपूर ने यह मौका गंवा दिया .