Aankhein Chaar Song: एक मगरमच्छ, दो आशिक और खूनी लव ट्रायंगल, पुराने गाने में शनाया कपूर ने लगाया हिप-हॉप का तड़का

रिलीज वीक में बढ़ते उत्साह के बीच मेकर्स ने एक और ग्रूवी और एंटरटेनिंग ट्रैक ‘आंखें चार’ रिलीज किया है, जो नॉस्टैल्जिया और मस्ती का परफेक्ट मेल है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पुराने गाने में शनाया कपूर ने लगाया हिप-हॉप का तड़का
नई दिल्ली:

रिलीज वीक में बढ़ते उत्साह के बीच मेकर्स ने एक और ग्रूवी और एंटरटेनिंग ट्रैक ‘आंखें चार' रिलीज किया है, जो नॉस्टैल्जिया और मस्ती का परफेक्ट मेल है. इस गाने में आदर्श गौरव और शनाया कपूर अपने क्यूर्की अंदाज में नजर आते हैं, जो इसे मॉडर्न-देसी चार्म देते हैं. दिवंगत किशोर कुमार द्वारा गाया गया और दिवंगत बप्पी लहरी द्वारा कंपोज किया गया यह आइकॉनिक गाना एक बार फिर देशभर को अपने बीट्स पर झूमने पर मजबूर कर रहा है. इस ओरिजिनल ट्रैक को पेक्सटाइल ने रीमिक्स किया है और इसके बोल अंजान ने लिखे हैं. इस वैलेंटाइन, ‘आंखें चार' को बनने दीजिए आपके डांस फ्लोर का नया फेवरिट.

बेजॉय नाम्बियार द्वारा निर्देशित ‘तू या मैं' को आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने कलर येलो के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, साथ ही विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली (भानुशाली स्टूडियोज़ लिमिटेड) भी प्रोड्यूसर्स हैं.

यह भी पढ़ें : 7 बार हुआ था मधुबाला को प्यार, लेकिन अंतिम समय में एकदम अकेली थी एवरग्रीन ब्यूटी

यह फिल्म आज की युवा पीढ़ी से सीधे जुड़ती है, जिसमें रॉ इमोशन्स और एज-ऑफ-द-सीट स्टोरीटेलिंग का तड़का है. ‘तू या मैं' 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | 'ईरान ने अपना...' Strait Of Hormuz पर Trump का बड़ा बयान | US Iran War