जिन बच्चों ने बनाया शक्तिमान, उन्हीं पर भड़के मुकेश खन्ना, CJP प्रोटेस्ट पर बोले- 'गंदी नाली के कीड़े, इन्हें बाहर फेंको'

मुकेश खन्ना ने हाल ही में CJP प्रोटेस्ट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. एक वीडियो में दिए गए उनके बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CJP प्रोटेस्ट पर भड़के मुकेश खन्ना

‘शक्तिमान' से बच्चों के सुपरहीरो बने अभिनेता मुकेश खन्ना ने CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के नेतृत्व में हुए विरोध-प्रदर्शनों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा किया कि यह छात्रों का वास्तविक आंदोलन नहीं, बल्कि एक “स्पॉन्सर्ड आंदोलन” था. मुकेश ने प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा बोलने वाले लोगों की तुलना कॉकरोच से करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को समाज से बाहर कर देना चाहिए. उनका कहना है कि जिन बच्चों ने उन्हें ‘शक्तिमान' बनाकर इतना प्यार दिया, उन्हें किसी के बहकावे में आकर अपने भविष्य को खराब नहीं करना चाहिए. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है.

‘ये असली छात्र नहीं, स्पॉन्सर्ड आंदोलन का हिस्सा थे'

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में मुकेश खन्ना ने कहा कि वह भले ही इस समय भारत से बाहर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि कैमरे के सामने गाली-गलौज करने वाले लोग देश के असली छात्र नहीं थे. उनके मुताबिक, असली छात्र अपनी समस्याओं को शालीन तरीके से रखते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह आंदोलन राजनीतिक मकसद से चलाया गया और इसमें पैसा लगाया गया. मुकेश ने कहा कि ये लोग छात्रों का प्रतिनिधित्व नहीं करते, बल्कि देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे थे.

‘इन कॉकरोचों को बाहर फेंक दो', युवाओं को भी दी चेतावनी

मुकेश खन्ना ने प्रदर्शनकारियों की तुलना कॉकरोच से करते हुए कहा, “जैसे घर में कॉकरोच आ जाए तो हम उसे बाहर निकाल देते हैं, वैसे ही कैमरे के सामने गंदी भाषा बोलने वालों को भी बाहर कर देना चाहिए.” उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “इन कॉकरोचों को बाहर फेंक दो, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए.” अभिनेता ने उन युवाओं को भी चेतावनी दी जो ऐसे आंदोलनों में शामिल हुए.

Advertisement

उन्होंने कहा कि कैमरे पर दिया गया हर बयान रिकॉर्ड हो जाता है और भविष्य में नौकरी, सरकारी सुविधाओं या वीजा जैसी चीजों पर इसका असर पड़ सकता है. मुकेश ने कहा कि जो बच्चे बहकावे में आकर गलत भाषा बोल गए हैं, उन्हें अभी संभल जाना चाहिए. उनका कहना था कि ऐसे लोग युवाओं का इस्तेमाल करते हैं और बाद में उन्हें अकेला छोड़ देते हैं. बता दें कि यह बयान ऐसे समय आया है जब सरकार द्वारा कई मांगें स्वीकार किए जाने के बाद CJP के नेतृत्व में चल रहा विरोध-प्रदर्शन समाप्त हो चुका है.

यह भी पढ़ें: 

Advertisement
Featured Video Of The Day
CJP प्रोटेस्ट के बाद माफी मांगने वाली श्रद्धा ने NDTV के कैमरे पर क्या बोलीं?
Topics mentioned in this article
Mukesh Khanna
Entertainment