करिश्मा कपूर का बेटा आज करोड़ों का मालिक, क्यूट से हुआ 33 साल का जेंटलमैन, 24 साल बाद देख खुशी से झूमे फैंस

Karisma Kapoor Son Photo: साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘शक्ति- द पावर’ आज भी बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म में करिश्मा कपूर, नाना पाटेकर और संजय कपूर की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म में करिश्मा कपूर के बेटे ‘राजा’ का किरदार निभाने वाले छोटे बच्चे ने भी अपनी मासूमियत से लोगों का खूब ध्यान खींचा था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Karisma Kapoor Son Photo: शक्ति फिल्म के चाइल्ड आर्टिस्ट की फोटो वायरल

Karisma Kapoor Son Photo: साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘शक्ति- द पावर' आज भी बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म में करिश्मा कपूर, नाना पाटेकर और संजय कपूर की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन समय के साथ इसे कल्ट फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर लिया गया. फिल्म में करिश्मा कपूर के बेटे ‘राजा' का किरदार निभाने वाले छोटे बच्चे ने भी अपनी मासूमियत से लोगों का खूब ध्यान खींचा था. अब वही चाइल्ड आर्टिस्ट बड़ा होकर विदेश में करोड़ों का बिजनेस संभाल रहा है और उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है.

कौन हैं ‘शक्ति' के चाइल्ड आर्टिस्ट जय गिडवानी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘शक्ति- द पावर' में करिश्मा कपूर के बेटे राजा का किरदार निभाने वाले बच्चे का नाम जय गिडवानी है. फिल्म में उनकी छोटी लेकिन प्रभावशाली मौजूदगी ने दर्शकों पर खास असर छोड़ा था. उस दौर में कई लोगों को लगा था कि जय बड़े होकर बॉलीवुड में लंबी पारी खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

‘शक्ति' के बाद जय गिडवानी ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और फिर कभी एक्टिंग की दुनिया में नजर नहीं आए. उन्होंने लाइमलाइट से हटकर अपनी जिंदगी को अलग दिशा देने का फैसला किया. यही वजह है कि आज भी कई लोग यह जानकर हैरान रह जाते हैं कि कभी फिल्मों में दिखने वाला यह बच्चा अब बिजनेस की दुनिया का बड़ा नाम बन चुका है.

भारत छोड़ स्पेन में बना सफल बिजनेसमैन

रिपोर्ट्स की मानें तो जय गिडवानी अब भारत में नहीं रहते. उन्होंने बिजनेस के लिए विदेश का रास्ता चुना और इस समय स्पेन के खूबसूरत शहर ग्रैन कैनारिया में रहते हैं. बताया जाता है कि वहां वह सफल कारोबारी के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं और डॉलर में कमाई करते हैं.

Advertisement

जय का लाइफस्टाइल भी काफी शानदार माना जाता है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने लिए बेहद लग्जरी जिंदगी तैयार कर ली है. फैंस अक्सर उनकी नई तस्वीरों और वीडियोज को देखकर हैरान रह जाते हैं. कई लोग तो यह भी कहते हैं कि जय अब लुक्स के मामले में बॉलीवुड एक्टर्स को भी टक्कर देते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी बढ़ती लोकप्रियता इस बात का सबूत है कि लोग आज भी उन्हें ‘शक्ति' के छोटे राजा के रूप में याद करते हैं.

Advertisement

‘शक्ति' की स्टार कास्ट आज भी है चर्चा में

फिल्म ‘शक्ति- द पावर' की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग आज भी दर्शकों को पसंद आती है. फिल्म में करिश्मा कपूर ने एक मां का दमदार किरदार निभाया था, जबकि नाना पाटेकर ने अपने अभिनय से फिल्म को अलग ऊंचाई दी थी. संजय कपूर, शाह रुख खान और दीप्ति नवल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म का मशहूर गाना ‘इश्क कमीना' भी काफी सुपरहिट हुआ था, जिसमें ऐश्वर्या राय की खास झलक देखने को मिली थी. इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था और निर्देशन कृष्णा वामसी ने किया था. आज भी जब ‘शक्ति' का जिक्र होता है, तो उसके साथ जय गिडवानी का नाम जरूर याद किया जाता है, जिन्होंने एक फिल्म से ही लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी.

यह भी पढ़ें: सीएम बनते ही थलपति विजय का बड़ा वार, स्कूल-मंदिरों के पास बंद होंगी 717 शराब की दुकानें, कमल हासन ने की तारीफ

Featured Video Of The Day
TMC में बगावत या साजिश? ममता का बड़ा आरोप, विधायकों को दी जा रही धमकी