Shakti Kapoor Wife 8 Photos: शक्ति कपूर की बीवी की 8 तस्वीरें, 700 फिल्मों में बना विलेन, सुपरस्टार एक्ट्रेस है साली

Shakti Kapoor Wife 8 Photos: शक्ति कपूर की पत्नी दिखने में बेहद खूबसूरत हैं. शक्ति कपूर ने अपने करियर में अधिकतर विलेन वाले रोल किए हैं. लकिन असल जिंदगी में वह फैमिली मैन हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Shakti Kapoor Wife 8 Photos: शक्ति कपूर की वाइफ की 8 फोटो

Shakti Kapoor Wife 8 Photos: बॉलीवुड में जब भी खतरनाक विलेन या जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग की बात होती है, तो शक्ति कपूर का नाम जरूर लिया जाता है. 80 और 90 के दशक में उन्होंने ऐसे-ऐसे किरदार निभाए कि दर्शक उन्हें पर्दे पर देखते ही नफरत करने लगते थे, और यही उनकी असली सफलता थी. करीब 700 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शक्ति कपूर ने अपने करियर में विलेन से लेकर कॉमेडियन तक हर तरह के रोल में खुद को साबित किया. उनकी एक्टिंग का अंदाज इतना अलग था कि वह हर फिल्म में अपनी छाप छोड़ जाते थे.

शक्ति कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1970 के दशक में की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 80 के दशक में मिली. 

‘कुर्बानी', ‘हिम्मतवाला', ‘तोहफा' और ‘अंदाज अपना अपना' जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी याद किए जाते हैं. खासकर उनका ‘क्राइम मास्टर गोगो' वाला रोल आज भी फैंस के बीच कल्ट स्टेटस रखता है. उन्होंने जितनी आसानी से खलनायक के किरदार निभाए, उतनी ही शानदार कॉमेडी भी की.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो शक्ति कपूर की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. उन्होंने शिवांगी कोल्हापुरे से शादी की, जो एक्ट्रेस और सिंगर भी रह चुकी हैं. 

Advertisement

बताया जाता है कि दोनों की शादी परिवार की मर्जी के खिलाफ हुई थी, लेकिन समय के साथ सब ठीक हो गया. 

उनकी पत्नी शिवांगी, मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं, यानी पद्मिनी कोल्हापुरे शक्ति कपूर की साली लगती हैं, जो खुद अपने दौर की बड़ी स्टार रही हैं.

Advertisement

शक्ति कपूर के परिवार में उनकी बेटी श्रद्धा कपूर आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. श्रद्धा ने ‘आशिकी 2' जैसी सुपरहिट फिल्म से अपनी पहचान बनाई और आज इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन चुकी हैं. वहीं उनके बेटे सिद्धांत कपूर भी फिल्मों में एक्टिव हैं.

दिलचस्प बात यह है कि जहां शक्ति कपूर ने स्क्रीन पर निगेटिव और डरावने किरदार निभाए, वहीं असल जिंदगी में वह एक फैमिली मैन हैं और अपने बच्चों के बेहद करीब हैं.

आज भी वह फिल्मों और टीवी शोज में नजर आते रहते हैं और इंडस्ट्री में उनकी एक अलग पहचान बनी हुई है. उनका करियर इस बात का उदाहरण है कि टैलेंट और मेहनत के दम पर कोई भी कलाकार हर तरह के किरदार में खुद को ढाल सकता है.

यह भी पढ़ें: 500 लीटर पेट्रोल, बिना CGI ब्लास्ट! रणवीर सिंह ने ऐसे शूट किया धुरंधर 2 का खतरनाक क्लाइमैक्स

Advertisement
Featured Video Of The Day
बिहार के मंत्री संजय टाइगर ने अपराधियों को दी चेतावनी- जहन्नुम में जाने को तैयार रहें