Shakti Kapoor: शक्ति कपूर की 'इंसानियत के दुश्मन' देखने थिएटर पहुंचे थे मम्मी-पापा, स्क्रीन पर बेटे की हरकत देख टूट गया दिल, सिनेमाघर छोड़कर भागे

Shakti Kapoor: शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी करियर में 700 से ज्यादा फिल्में की हैं. लेकिन ये किस्सा उनके लिए एकदम अलग है क्योंकि मम्मी-पापा उनकी फिल्म देखकर आगबबूला जो हो गए थे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Shakti Kapoor: 700 फिल्में कर चुके शक्ति कपूर का गजब किस्सा
नई दिल्ली:

Shakti Kapoor: शक्ति कपूर बॉलीवुड के ऐसे विलेन रहे हैं जिनके परदे पर आते ही समझ आ जाता था कि अब कुछ गड़बड़ होने वाली है. दिलचस्प यह है कि परदे के इन खलनायकों की असल जिंदगी में भी कई बार मजेदार वाकये हो जाते हैं. शक्ति कपूर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था जब उनकी मम्मी और पापा उनकी फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर गए थे. अक्षय कुमार के साथ शक्ति कपूर ने इस किस्से को शेयर किया है. इस वीडियो में उनके साथ गुलशन ग्रोवर को भी देखा जा सकता है. आइए जानते हैं क्योा हुआ था जब शक्ति कपूर के मम्मी-पापा सिनेमाघर में बेटे की फिल्म देखने गए थे.

शक्ति कपूर: इंसानियत के दुश्मन

शक्ति कपूर ने बताया कि फिल्म ‘इंसानियत के दुश्मन' की शूटिंग के दौरान उन्होंने अनिता राज को रस्सी से बांधकर सीन किया था. फिल्म में हीरोइन को किडनैप करने वाले विलेन का रोल निभाते हुए उनकी एक्टिंग इतनी रियलिस्टिक थी कि घरवालों पर भी इसका असर पड़ गया. शक्ति कपूर ने बताया कि एक सीन में उन्होंने अनिता राज को बांध रखा था और वह बार-बार कहती हैं कि भगवान के लिए मुझे छोड़ दो...भगवान के लिए मुझे छोड़ दो, और मैं कहता हूं कि तुझे भगवान के लिए छोड़ दूं तो मैं क्या खाऊं. जब ये सीन उनके मम्मी-पापा ने परदे पर देखा तो पापा ने मम्मी को उठाया और कहा चल यहां ये तो जो असल में करता है वही परदे पर कर रहा है. इस तरह उनकी बात सुनकर सब ठहाके लगे लगे. 

यह भी पढ़ें: सनी ने गर्लफ्रेंड की खातिर नहीं मानी पापा धर्मेंद्र की बात, मनमर्जी की ली हीरोइन, बनी 1985 की सबसे बड़ी हिट

सोशल मीडिया पर इस क्लिप को शेयर करते हुए यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा, 'पुराने टाइम के विलेन की एक्टिंग इतनी रियल होती थी कि उनके घरवाले भी उन्हें शक की नजर से देखने लगते थे.' दूसरे ने लिखा, "फिल्म में निभाए किरदार असली जिंदगी की पहचान नहीं होते. एक्टिंग और रियल लाइफ को अलग समझना ही सही सोच है.' कई लोग शक्ति कपूर और गुलशन ग्रोवर की जोड़ी को याद करते हुए उनकी अभिनय क्षमता की तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement

शक्ति कपूर फिल्मोग्राफी: 700 फिल्मों का अनोखा सफर

बॉलीवुड के दिग्गज शक्ति कपूर ने 1970 के दशक से शुरू करके अब तक 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. 1977 में ‘खेल खिलाड़ी का' से डेब्यू करने वाले शक्ति को 1980 में ‘कुरबानी' और ‘रॉकी' से ब्रेक मिला. 1980-90 के दशक में वे खलनायक के तौर पर मशहूर हुए, हिम्मतवाला, हीरो, मिस्टर इंडिया जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों में उनकी विलेन इमेज घर-घर पहुंची. बाद में उन्होंने कॉमेडी में भी कमाल दिखाया, राजा बाबू, अंदाज अपना अपना, क्या कूल हैं हम सीरीज में उनकी टाइमिंग आज भी याद की जाती है. bs 2023 में एनिमल मूवी में नजर आए थे. 

Advertisement

शक्ति कपूर के सबसे मशहूर किरदार: क्राइम मास्टर गोगो से नंदू तक

बॉलीवुड के विलेन-कॉमेडी किंग शक्ति कपूर ने 700 से ज्यादा फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए, लेकिन कुछ रोल आज भी घर-घर में गूंजते हैं. सबसे आइकॉनिक है क्राइम मास्टर गोगो (अंदाज अपना अपना, 1994). नंदू (राजा बाबू, 1994) में गोविंदा के दोस्त का रोल, उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड दिला गया.  बटुकनाथ (चालबाज) और प्रसाद (बाप नंबरी बेटा दस नंबरी) भी दर्शकों के दिल में बस गए. 1980 के दशक में खलनायक के रूप में शुरूआत कर 1990 के दशक में कॉमेडी का बादशाह बनने वाले शक्ति कपूर के ये किरदार आज भी खूब हंसाते हैं.

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: चुनावी जायका, बंगाल में किसका फायदा? Mamata Banerjee | PM Modi
Topics mentioned in this article