'शाका लाका बूम बूम'की ऋतु को 26 साल बाद पहचानना हुआ मुश्किल, साधारण शक्ल सूरत कह कर किया गया रिजेक्ट, शाहरुख- बादशाह के लिए लिखा गाना

Shaka Laka Boom Boom : उस जादुई दुनिया के अंदर एक और यादगार किरदार भी था, रितु, एक निडर, टॉमबॉय लड़की जो बुलीज के खिलाफ खड़ी होती थी. यह किरदार साइनी राज ने निभाया था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Shaka Laka Boom Boom : शाका लाका की रितु उर्फ साइनी राज का बदला लुक
नई दिल्ली:

Shaka Laka Boom Boom : 90 के दशक का बच्चों के फेवरेट शो 'शाका लाका बूम बूम' आज भी लोगों के यादों में बसा है. इस शो का नाम सुनते हैं, तो सबसे पहले छोटे संजू और करुणा का चेहरा आता है, जिनका किरदार किंशुक वैद्य और हंसिका मोटवानी ने निभाया था. लेकिन उस जादुई दुनिया के अंदर एक और यादगार किरदार भी था, रितु, एक निडर, टॉमबॉय लड़की जो बुलीज के खिलाफ खड़ी होती थी. यह किरदार साइनी राज ने निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. लेकिन आज साइनी एक्टिंग से दूर हैं, हालांकि बॉलीवुड से जरूर जुड़ी हुई हैं.

शाहरुख खान के लिए लिखा गाना

साइनी को सिर्फ एक बाल कलाकार के तौर पर ही याद नहीं किया जाता. वह एक कवयित्री, लेखिका, गीतकार और एक वर्चुअल बुक क्लब की संस्थापक हैं, उन्होंने "सब सही हो जाएगा" गाने के बोल लिखे हैं, जिसे COVID-19 लॉकडाउन के दौरान शाहरुख खान ने गाया था. उन्होंने बादशाह के साथ भी काम किया है, और यहां तक कि उन्होंने 'Int. Cafe Night' नाम की शॉर्ट फिल्म की कहानी भी लिखी है, जिसका निर्देशन अधिराज बोस ने किया था और जिसमें दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने मुख्य भूमिका निभाई थी. लेकिन उस मुकाम को हासिल करना आसान नहीं था. साइनी ने खुद एक पॉडकास्ट के दौरान अपने संघर्ष के बारे में बताया.

रूबेन कडुस्कर के साथ एक पॉडकास्ट में साइनी ने बताया, "मैंने 7 साल की उम्र में एक्टिंग शुरू की थी. मुझे अपने पहले काम के लिए 300 रुपये मिले थे. मेरे अंदर यह जुनून हमेशा से था. मैं ही वह थी जो काम करना चाहती थी."

Advertisement

यह भी पढ़ें - खूबसूरती में माधुरी, जूही को टक्कर देती थी 90s की यह एक्ट्रेस, गोविंदा, सैफ और सुनील के साथ दी हिट फिल्में, अंडरवर्ल्ड के डर से रातों रात हुई गायब

काम मिलना था मुश्किल

लेकिन आगे का रास्ता आसान नहीं था. टेलीविजन पर एक जाना-पहचाना चेहरा बनने के बाद भी, साइनी को लगातार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. उन्होंने विज्ञापनों के लिए लगभग 300 बार ऑडिशन दिए, लेकिन हर बार उन्हें मना कर दिया गया और इसकी वजह टैलेंट की कमी नहीं थी, बल्कि यह थी कि वह सुंदरता के पारंपरिक पैमानों पर खरी नहीं उतरती थीं.

Advertisement

बॉडी शेमिंग की हुई शिकार

उन्होंने ने कहा, "वे कहते थे, 'हमें एक गोरे बच्चे की तलाश है. मैं थोड़ी गोल-मटोल और सांवली थी. उस समय मुझे इस बात से ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता था, लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि यह बात कितनी बुरी थी."

यह भी पढ़ें - शूटिंग देखने गई इस एक्ट्रेस को ‘महाभारत' में मिला बड़ा रोल, सेट पर कृष्ण से हुआ प्यार, टूटी सगाई, अक्षय, जैकी, ऋषि की बनी हीरोइन, जानते है नाम ?

Advertisement

चुनी नई राह

वह रोल्स के इंतजार में बैठी रहतीं, लेकिन कॉल नहीं आते. आखिरकार साइनी ने अपना ध्यान अपने अंदर की ओर मोड़ा. उन्होंने लिखने, कविता और कहानी कहने पर ध्यान दिया. कोविड के दौरान, उन्होंने फिर से पढ़ने की आदत अपनाई, जिससे उन्हें एक वर्चुअल बुक क्लब शुरू करने की प्रेरणा मिली.

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद साइनी ने एक सक्रिय लेखिका और कवयित्री के तौर पर अपने लिए एक नया रास्ता बनाया है. उनके कई परफॉर्मेंस और 'स्पोकन-वर्ड'  क्रिएशन्स उनके शो के वीडियो के जरिए लोगों तक पहुंची हैं, जिसे काफी पसंद किया जाता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
क्या दुनिया में महासंकट आने वाला है? 'ऑपरेशन काला पानी' ... EXCLUSIVE
Topics mentioned in this article
Shaka Laka Boom Boom
Sainee Raj
Shaka Laka Boom Boom Ritu Aka Sainee Raj
Shaka Laka Boom Boom Child Actor
Shaka Laka Boom Boom Child Latest Photos