मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर के लिए गर्दन पर बनवाया टैटू, होली पर शेयर की Photo

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की बीवी मीरा राजपूत (Mira Rajput) ने होली (Holi 2020) के मौके पर उन्हें परफेक्ट गिफ्ट दिया है. उनका फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
मीरा राजपूत (Mira Rajput) ने शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के लिए गर्दन पर बनवाया टैटू
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • शाहिद कपूर की बीवी ने उनके लिए बनवाया टैटू
  • मीरा राजपूत ने होली पर शेयर की फोटो
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है फोटो
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

होली (Holi 2020) के मौके पर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की बीवी मीरा राजपूत (Mira Rajput) ने उन्हें एक ऐसा गिफ्ट दिया है. जिसे देख हर कोई हैरान है. बता दें, शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके फोटो और वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा जाते हैं. मीरा राजपूत शाहिद कपूर (Shahid Kapoor Photo) के साथ अकसर रोमांटिक फोटो भी शेयर करती हैं. उनका शाहिद के लिए प्यार किसी से भी छिपा नहीं है. एक बार फिर मीरा राजपूत (Mira Rajput Instagram) ने अपने पति शाहिद कपूर के लिए होली (Holi Special) के मौके पर प्यार जाहिर किया है. 

शाहरुख खान ने कुछ इस तरह मनाई होली, Tweet कर कही ये बात...

दरअसल, मीरा राजपूत (Mira Rajput) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर किया है. इस फोटो में वह यूं तो होली में एंजॉय करती नजर आ रही हैं. लेकिन उनके गर्दन पर बना SK यानी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के नाम का टैटू सबका ध्यान खींच रहा है. दरअसल, मीरा ने अपनी गर्दन पर लाल कलर के रंग से 'एसके' लिखा हुआ है, साथ ही दिल भी बनाया हुआ है. 

ट्विंकल खन्ना ने कपूर परिवार की पुरानी होली Photo की शेयर, यूं दिखे राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया

Advertisement

मीरा राजपूत (Mira Rajput) के इस फोटो पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. मीरा राजपूत ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "टेक्नीकलर में लव लाइफ." हालांकि, शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का मीरा के इस टैटू को लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन फैन्स उनके टैटू से काफी खुश हैं और वह लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Featured Video Of The Day
Delhi IRS Daughter Rape-Murder Case: 'अगर दीदी ने पैसे दे दिए होते' हत्यारे Rahul Meena का कबूलनामा