कबीर सिंह के बाद शाहिद कपूर दे पाएंगे ब्लॉकबस्टर फिल्म? 7 साल बाद 'ओ रोमियो' से धांसू कमबैक की उम्मीद

शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. एक्शन से भरी फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं जो किसी को भी डरा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शाहिद कपूर की ओ रोमियो हिट या फ्लॉप

शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. एक्शन से भरी फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं जो किसी को भी डरा सकते हैं. फिल्म रोमांस कम और क्रूरता से ज्यादा भरी है, इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि 'ओ रोमियो' अभिनेता की साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'कबीर सिंह' से काफी मिलती जुलती है, लेकिन क्या 'ओ रोमियो', 'कबीर सिंह' की तरह ब्लॉकबस्टर बन पाएगी? दरअसल, 'कबीर सिंह' के बाद शाहिद कपूर की तीन फिल्में रिलीज हुईं जो फ्लॉप से लेकर औसत रहीं.

साल 2022 में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'जर्सी' रिलीज हुई. फिल्म एक प्रेरणादायक कहानी थी जिसमें अर्जुन तलवार, यानी शाहिद कपूर, अपना सपना बेटे के जरिए पूरा करते हैं और अपने असफल करियर को बेटे के जरिए पूरा करने की कोशिश करते हैं. फिल्म पारिवारिक है, जो सपने को सच करने और संघर्षों से भरी है. फिल्म की कहानी दिल छू लेने वाली थी, लेकिन 60-95 करोड़ में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ लगभग 30 करोड़ रुपए कमाकर सिमट गई, जिसके बाद मेकर्स ने ओटीटी के जरिए फिल्म का बजट निकालने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें: फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जानें क्या है मामला

'जर्सी' के बाद ओटीटी रिलीज फिल्म 'ब्लडी डैडी' में एक बार फिर शाहिद कपूर का खूंखार और हिंसा से भरा किरदार देखने को मिला. फिल्म का बजट 200 करोड़ था, लेकिन फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज न करके ओटीटी पर रिलीज किया गया. हिंदी सिनेमा से जुड़े कई लोगों ने सवाल किया कि 200 करोड़ की फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का क्या तुक बनता है. रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि फिल्म में शाहिद ने 40 करोड़ की मोटी फीस ली है, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म की रेटिंग औसत रही. 'ब्लडी डैडी' को ओटीटी पर औसत प्रतिक्रिया मिली.

'ब्लडी डैडी' के बाद कृति सेनन के साथ शाहिद रोमांटिक अंदाज में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए. फिल्म एक लव स्टोरी थी लेकिन काफी अलग थी. कृति फिल्म में रोबॉट बनी और शाहिद को उनसे प्यार हो गया. पहले हफ्ते फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा लेकिन 10वें दिन के बाद फिल्म पिछड़ने लगी. हालांकि फिल्म अपना बजट निकालने में कामयाब रही और 75 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने लगभग 100-150 करोड़ रुपए के बीच का कारोबार किया. ये फिल्म औसत हिट रही.

'कबीर सिंह' के बाद रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्में या तो फ्लॉप रहीं या फिर औसत हिट. कबीर सिंह शाहिद के करियर की ऐसी फिल्म थी, जिसे भले ही टॉक्सिक और समाज के लिए खतरा कहा गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 400 करोड़ रुपए कमाए. 7 सालों में अभिनेता की ये पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म थी. फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये था, लेकिन फिल्म ने फैंस का दिल जीता. अब देखना ये होगा कि दोबारा हिंसक कहानी और रोमांस के साथ बनी फिल्म 'ओ रोमियो' अभिनेता को 'कबीर सिंह' जैसी सक्सेस दिला पाएगी.

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को देखने के बाद अरुणा ईरानी ने बंद कर दिया मूवी देखना, बोलीं- वो दिमाग में बैठती नहीं हैं

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Election Results 2026: Mamata Banerjee का इस्तीफा से इनकार, कौन बनेगा CM?