शाहरुख खान थे शूट पर, पालतू डॉग का हुआ निधन, वापस लौटे तो इस वजह से कब्र से निकाला और ले आए सुबह ढाई बजे घर 

गौरी खान के मामा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शाहरुख खान के पालतू डॉग के निधन के बाद रिएक्शन के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शाहरुख खान जब अपने मरे हुए डॉग को ले आए थे घर
नई दिल्ली:

शाहरुख खान को अपने पालतू डॉग से बेहद प्यार था. वहीं जब उसकी मौत हुई तो किंग खान का दिल काफी टूट गया था. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गौरी खान के मामा पालतू डॉग के निधन पर SRK के रिएक्शन का जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह बताते हैं कि शाहरुख कान शूट पर बाहर थे और उनके डॉग का निधन हो गया. वहीं हाउस हेल्प ने समंदर के पास उसे दफना दिया. इसके बाद क्या हुआ गौरी खान के मामा ने बताया.  

गौरी खान के अंकल ने बताया किस्सा

वीडियो में वह कहते हैं, गौरी मेरी भांजी है. मेरी बड़ी बहन की बेटी. मैंने उसे एक डॉग दिया. वह एक चीनी पेकिंगीज कुत्ता था. शाहरुख को भी उससे प्यार हो गया था. वह बहुत प्यारा था. शाहरुख शूटिंग के लिए बाहर गए हुए थे और उनकी गैर-मौजूदगी में डॉग को कुछ हुआ और उसकी मौत हो गई. घर में काम करने वाले लड़कों ने उसे उठाया और एक अच्छे कपड़े में लपेटकर समुद्र के किनारे ले गए. उन्होंने वहां एक कब्र खोदी और उसे वहीं दफना दिया. 

ये भी पढ़ें- महिमा चौधरी की वो फिल्म, जिसके प्रोड्यूसर थे अजय देवगन, शूट में चेहरे पर लगे कट, एक्टर से मिली थी ये सलाह

Advertisement

डॉग के निधन पर रोए थे शाहरुख खान

आगे उन्होंने कहा, देर रात शाहरुख घर आए और डॉग के बारे में पूछा. हाउसहेल्प ने उन्हें बताया, सर वो तो चले गए. शाहरुख ने सवाल किया, कहां रखा है. उन्होंने कहा, समंदर के पास कब्र बनाकर. उस वक्त ढाई बजे थे. उन्होंने लड़कों को उठाया और कहा दिखाओ किधर रखा है. उन्होंने कब्र खोदी और डॉग को घर ले आए. अपने घर के पिछले हिस्से में उन्होंने उसे दफना दिया और वहां एक साइन बना दिया. वह भी रोया. उसने कहा, "तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरे डॉग को इस तरह फेंकने की? उसे हमारे साथ ही रहना है. चाहे वह जिंदा हो या मरा हुआ."

शाहरुख खान ने खरीदा नया डॉग

शाहरुख खान का डॉग पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा. दरअसल, किंग खान के हाथों में उनका एक डॉग दिखा था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- 90 के दशक का चमकता सितारा, एक हादसे ने तबाह किया अच्छा खासा करियर, अब कहां हैं चंद्रचूड़ सिंह? करते क्या हैं?

Featured Video Of The Day
NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक पर सनसनीखेज खुलासा! पेपर सेट करने वाले ही हैं गुनहगार?