शाहरुख खान के बेटे अबराम ने जीता गोल्ड मेडल, Photo शेयर कर एक्टर बोले- मेरे बच्चों के पास मुझसे ज्यादा...

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के छोटे बेटे अबराम खान (Abram Khan) ने ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल जीता, इसपर एक्टर ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर एक राज की बात बता दी.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे अबराम खान (Abram Khan) ने जीता गोल्ड मेडल
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम ने जीता गोल्ड मेडल
  • किंग खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की अबराम की फोटो
  • शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर खोला राज
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों फिल्मों से भले ही दूर हों, लेकिन किंग खान सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उनके बेटे अबराम खान (Abram Khan) ने ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल जीता, जिसकी कई फोटो एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए शेयर भी की. शाहरुख खान ने अबराम खान की फोटो शेयर करते हुए कहा कि इस मेडल के साथ मुझे लगता है कि मेरे बच्चों के पास मुझसे ज्यादा अवॉर्ड हैं. शाहरुख खान की इस पोस्ट को देखकर लगता है जैसे वह बेटे द्वारा ताइक्वांडों में गोल्ड मैडल जीतने पर काफी खुश हों. खास बात तो यह है कि अबराम खान की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है.

सारा अली खान ने दिया बयान, बोलीं- कोई मेरे वजन और फैशन पर राय बनाए तो फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जब लोग...

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अबराम खान (Abram Khan) की इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "आप सीखते हो, आप लड़ते हो और आप सफल हो जाते हो. फिर आप यह सब दोबारा करते हो. मुझे लगता है कि इस मेडल को मिलाकर मेरे बच्चों के पास मुझसे भी ज्यादा अवॉर्ड हैं. यह काफी अच्छी बात है. अब मुझे और भी ज्यादा सीखने की जरूरत है. गर्व और प्रेरित महसूस कर रहा हूं." शाहरुख खान द्वारा शेयर की गई इस फोटो में अब्राम खान ताइक्वांडो लड़ते नजर आ रहे हैं. उनकी कमर पर येलो बेल्ट और गले में गोल्ड मेडल भी नजर आ रहा है. फोटो में किंग खान के छोटे बेटे का अंदाज काफी प्यारा लग रहा है. 

Advertisement

सिद्धार्थ शुक्ला का व्यवहार देख बॉलीवुड एक्टर ने की प्रार्थना, बोले- मधुरिमा तुली जल्द इनकी गर्लफ्रेंड बन जाए

बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बच्चे अबराम खान (Abram Khan), सुहाना खान (Suhana Khan) और आर्यन खान (Aryan Khan) फिल्मों से दूर रहने के बाद भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. अपनी फोटो और वीडियो को लेकर किंग खान के बच्चे अक्सर चर्चा में रहते हैं. वहीं, शाहरुख खान की बात करें तो एक्टर आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका अदा की थी. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. 

Advertisement

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: राघव चड्ढा की वो प्रेस कॉन्फ्रेंस, जिसके बाद पंजाब से दिल्ली तक आ गया भूचाल