25 साल पहले शाहरुख के रिजेक्शन से बदली थी अक्षय की तकदीर,धांसू विलेन बन जीता अवॉर्ड, फिल्म ने कमाए थे करोड़ों

साल 2001 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म अजनबी तो आपको याद ही होगी. लेकिन क्या आप जानते हैं अक्षय से पहले ये फिल्म किसी और एक्टर को ऑफर हुई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शाहरुख की रिजेक्ट की हुई इस फिल्म ने अक्षय कुमार को बना दिया सुपरस्टार

हर कलाकार के फिल्मी करियर में ऐसी तमाम फिल्में होती हैं जिसे वो रिजेक्ट कर देता है और फिर वो फिल्म किसी दूसरे कलाकार के पास पहुंच जाती है और रिलीज के बाद हिट हो जाती है. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी ऐसी कई फिल्मों को अलग-अलग वजहों से रिजेक्ट किया है, लेकिन बाद में वही फिल्म हिट हो गईं. ऐसी ही एक फिल्म है साल 2001 में रिलीज हुई ‘अजनबी'. बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि मेकर्स ने इस फिल्म के लिए पहले शाहरुख खान को अप्रोच किया था, लेकिन किंग खान ने इसे रिजेक्ट कर दिया, जिसके बाद वो अक्षय कुमार के पास पहुंचे थे. अब एक्टर ने ऐसा क्यों किया था हम बताते हैं.

ये भी पढ़ें: आज की फिल्मों में दिखाई जा रही इंटीमेसी को सलमान खान की एक्ट्रेस ने बताया नॉनसेंस, बोलीं- जरूरत नहीं फिर भी..

खलनायक नहीं बनना चाहते थे शाहरुख

दरअसल, इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक नेगेटिव किरदार निभाया था, और शाहरुख खान उस समय नेगेटिव किरदार नहीं निभाना चाहते थे इसलिए उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था. आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक किंग खान ने ये कहते हुए मना किया था कि वो फिलहाल विलेन का रोल नहीं करेंगे. इसके बाद मेकर्स फिल्म का प्रपोजल लेकर अक्की पाजी के पास पहुंचे और उन्होंने तुरंत हां कर दी. फिल्म बनकर रिलीज हुई और लोगों को अक्षय का खलनायक वाला रूप काफी पसंद आया. फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल, बिपाशा बसु और करीना कपूर भी थे.

‘अजनबी' के लिए अक्षय ने जीता फिल्म फेयर अवॉर्ड

‘अजबनी' एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म थी. जिसमें चार दोस्त (बॉबी, करीना, बिपाशा, अक्षय) होते हैं सब कुछ अच्छा चल रहा होता है कि एक दिन अक्षय कुमार की पत्नी का मर्डर हो जाता है और इसके बाद कहानी में जो ट्विस्ट आते हैं वो देखकर लोग हैरान रह गए थे. कमाई की बात करें तो 17 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 31 करोड़ का बिजनेस किया था. इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को ‘बेस्ट विलेन' कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: भारत निकालेगा महायुद्ध का समाधान? Major General G.D. Bakshi (Retd.) ने क्या बताया?
Topics mentioned in this article