बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल और लग्जरी लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक नई तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें किंग खान अपने लग्जरी प्राइवेट जेट से उतरते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनकी लाड़ली सुहाना खान भी साथ है. खबरों के मुताबिक दोनों आईपीएल के किसी मुकाबले में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को सपोर्ट करने आए हैं. क्योंकि दोनों ने अपनी टीम के लोगों की टी-शर्ट पहनी हुई है.
खास है किंग खान का प्राइवेट जेट
शाहरुख खान के पास Gulfstream G550 है. ये लंबी दूरी का बिजनेस जेट है, जो 12,000 किलोमीटर तक की नॉन-स्टॉप उड़ान भर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत लगभग 500 करोड़ रुपए है. ये जेट अपनी परफॉरमेंस, आराम और प्रीस्टीज के लिए जाना जाता है. G550 का इस्तेमाल आमतौर पर बड़े बिजनेस मैग्नेट्स, सरकारी अधिकारियों और हाई नेट वर्थ पर्सन्स करते हैं, जो अक्सर अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए भरोसेमंद और लग्जरी ऑप्शंस को तवज्जो देते हैं.
ये भी पढ़ें: सलमान खान की 19 साल छोटी हीरोइन की 10 तस्वीरें, शाहरुख खान संग दे चुकी है 1000 करोड़ की फिल्म
Gulfstream G550 में ज्यादा से ज्यादा 19 यात्री बैठ सकते हैं, जिससे यह बड़े परिवार, दोस्तों या बिजनेस ट्रिप के लिए बेहतर ऑप्शन बन जाता है. इस जेट का केबिन स्पेसियस है और साथ ही इसमें एंटरटेनमेंट सिस्टम, प्रीमियम फिनिश और एडवांस्ड सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम जैसे फीचर्स हैं.
शाहरुख का वर्क फ्रंट
शाहरुख खान इस साल एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं, जो 24 दिसंबर, 2026 यानि कि क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सिद्धार्थ आनंद डायरेक्टेड इस फिल्म में शाहरुख एक शानदार सिल्वर-हेयर्ड लुक में नजर आएंगे और अपनी बेटी सुहाना खान एवं दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. इसके अलावा शाहरुख से एक बड़े बजट वाले पुराने ओल्ड-स्कूल रोमांटिक ड्रामा के लिए संपर्क किया गया है. हाल ही में सामने आई इस स्क्रिप्ट ने किंग खान को काफी प्रभावित किया है, जिससे ये उनके अगले प्रोजेक्ट के लिए एक मजबूत दावेदार मानी जा रही है.