शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने निवेश में एक्टर्स को भी छोड़ा पीछे, बांद्रा में खरीदे 38 करोड़ के 3 लग्जरी फ्लैट

शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने परिवार के साथ मिलकर करीब 38 करोड़ रुपये के तीन लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शाहरुख खान की करीबी पूजा ददलानी ने खरीदे करोड़ों के फ्लैट
नई दिल्ली:

मुंबई की चमक-दमक भरी दुनिया में हर दिन कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है. कभी किसी स्टार की फिल्म, तो कभी उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल चर्चा में रहती है. लेकिन इस बार लाइमलाइट में हैं वो शख्स, जो पर्दे के पीछे रहकर सुपरस्टार्स की दुनिया संभालता है. बात हो रही है शाहरुख खान की करीबी और भरोसेमंद मैनेजर पूजा ददलानी की, जिन्होंने हाल ही में एक ऐसी डील की है जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. खबर ये है कि पूजा ददलानी ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में अपने परिवार के साथ मिलकर तीन लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं. इन प्रॉपर्टीज की कुल कीमत करीब 38.21 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो इस डील को काफी बड़ा बनाती है.

बांद्रा में प्राइम लोकेशन पर प्रॉपर्टी

ये तीनों अपार्टमेंट कार्टर रोड पर स्थित ‘वरुण' नाम की बिल्डिंग में हैं, जो फिलहाल रीडेवलपमेंट के दौर से गुजर रही है. लोकेशन की बात करें तो ये इलाका मुंबई के सबसे प्रीमियम इलाकों में गिना जाता है, जहां से समुद्र का शानदार नजारा भी देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें- कौन हैं शाहरुख खान की मैनेजर, जो उनके साथ शेयर करती हैं बर्थडे, एक फिल्म के बजट जितना है नेटवर्थ

परिवार के नाम पर खरीदे गए फ्लैट

इस डील में सिर्फ पूजा ददलानी ही नहीं, बल्कि उनका पूरा परिवार शामिल है. पूजा ने एक अपार्टमेंट अपने नाम पर लिया है, जबकि उनके पति हितेश गुरनानी और उनके पिता मोहन सेओराम ददलानी ने एक-एक फ्लैट खरीदा है. यानी ये निवेश फैमिली प्लानिंग के साथ किया गया है.

Advertisement

कितना बड़ा और खास है हर फ्लैट

डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, हर अपार्टमेंट का कारपेट एरिया करीब 1,511.15 स्क्वायर फीट है और इसके साथ 81.16 स्क्वायर फीट की बालकनी भी है. तीनों फ्लैट्स का कुल एरिया मिलाकर 4,776 स्क्वायर फीट हो जाता है. खास बात ये भी है कि इनके साथ छह कार पार्किंग स्पेस मिले हैं, जो मुंबई जैसे शहर में बड़ी सुविधा मानी जाती है.

कब तक मिलेगा पजेशन

ये बिल्डिंग अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है और इसका पजेशन दिसंबर 2028 तक मिलने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि ये प्रोजेक्ट रीडेवलपमेंट मॉडल के तहत तैयार हो रहा है, जिसमें पुराने ढांचे को मॉडर्न तरीके से बदला जा रहा है.

Advertisement

कौन हैं पूजा ददलानी

पूजा ददलानी इंडस्ट्री की जानी-मानी सेलिब्रिटी मैनेजर हैं और साल 2012 से शाहरुख खान के साथ काम कर रही हैं. वो उनके फिल्म प्रोजेक्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और बिजनेस वेंचर्स तक को संभालती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सालाना कमाई 7 से 9 करोड़ रुपये के बीच है.

ये भी पढ़ें- विनोद खन्ना- अमिताभ बच्चन के होते हुए ये एक्टर बना सुपरस्टार, कभी चॉल में बिताया बचपन, आज जुहू के 200 करोड़ के बंगले में है रहता 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Politics | 1 महीने के अंदर टूट गई ममता की पार्टी? |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article