शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड ने खोला राज, बताया स्टार्स के बॉडीगार्ड की करोड़ों कमाई का असली सच

शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड ने बताया कि बॉलीवुड बॉडीगार्ड्स की करोड़ों की सैलरी वाली बातें सच नहीं हैं और असल कमाई इससे काफी अलग होती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड ने बताया असली सच
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की चमकदार दुनिया में जहां स्टार्स की लाइफस्टाइल हमेशा सुर्खियों में रहती है, वहीं उनके साथ साए की तरह चलने वाले बॉडीगार्ड्स भी अक्सर चर्चा का हिस्सा बन जाते हैं. सोशल मीडिया पर बार-बार ये दावा किया जाता है कि बड़े सितारों के बॉडीगार्ड सालाना करोड़ों रुपये कमाते हैं और उनकी जिंदगी भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं होती. लेकिन अब इस चर्चा पर असली तस्वीर सामने आई है. शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यासीन खान ने इन वायरल दावों को लेकर खुलकर बात की है और बताया है कि सच्चाई आखिर क्या है.

करोड़ों की सैलरी सिर्फ अफवाह

यासीन खान के मुताबिक बॉडीगार्ड्स की करोड़ों में सैलरी वाली बातें सच से काफी दूर हैं. उन्होंने कहा कि 2 से 2.5 करोड़ रुपये सालाना कमाने जैसे दावे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जाते हैं. असल में उन्हें एक तय सैलरी मिलती है, जो ठीक-ठाक होती है लेकिन उतनी बड़ी नहीं जितनी लोग सोचते हैं.

काम के हिसाब से बदलती है कमाई

उन्होंने ये भी बताया कि बॉडीगार्ड्स की कमाई पूरी तरह एक जैसी नहीं होती. कई बार फिल्म या प्रोजेक्ट के हिसाब से अलग कॉन्ट्रैक्ट बनता है. यानी हर काम के साथ पेमेंट स्ट्रक्चर बदल सकता है. पहले ऐसा सिस्टम नहीं था, लेकिन अब इंडस्ट्री में ये बदलाव देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- धुरंधर का 'हमजा' निकला शिव भक्त, आदित्य धर की फिल्म की शूटिंग से पहले करता था ये काम, आप भी कहेंगे- जय महाकाल

Advertisement

पहले नहीं मिलती थी अलग पहचान

यासीन ने बताया कि पहले बॉडीगार्ड्स को खास अहमियत नहीं दी जाती थी. उन्हें बाकी स्टाफ की तरह ही ट्रीट किया जाता था. लेकिन जब उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया, तब धीरे-धीरे चीजें बदलने लगीं. अब बॉडीगार्ड्स को भी उनके काम के हिसाब से अलग पहचान और पेमेंट मिलने लगी है.

8-10 लाख महीना भी हर किसी को नहीं

महीने के 8 से 10 लाख रुपये मिलने वाली खबरों को भी उन्होंने गलत बताया. उनका कहना है कि इतनी बड़ी रकम हर बॉडीगार्ड को नहीं मिलती. ये वो आंकड़े हैं जो सुनने में बड़े लगते हैं, लेकिन हकीकत में हर किसी पर लागू नहीं होते.

Advertisement

ये भी पढ़ें- उस एक्ट्रेस की 7 फोटो, जिन्होंने देवर के साथ दी 14 हिट फिल्में, पति के साथ कभी नहीं किया काम, बेटियां एक्ट्रेस

Featured Video Of The Day
UP के Prayagraj में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 4 की मौत | BREAKING NEWS