शाहरुख खान मानते हैं 61 साल पुराने गाने को सबसे रोमांटिक सॉन्ग, लता मंगेशकर ने था ठुकराया, आशा भोसले ने बनाया अमर

शाहरुख खान जिस 61 साल पुराने गीत को सबसे रोमांटिक गानों में गिनते हैं, उसे कभी लता मंगेशकर ने गाने से मना कर दिया था. बाद में आशा भोसले की आवाज में रिकॉर्ड हुआ ये गीत रिलीज के बाद ऐसा छाया कि आज भी संगीत प्रेमियों की पहली पसंद बना हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शाहरुख खान का फेवरिट सॉन्ग, लता मंगेशकर ने ठुकराया, आशा भोसले ने अमर बनाया
YouTube
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गीत हैं जो समय के साथ और भी खास बन गए. एक ऐसा ही गाना है जिसे रोमांस की मिसाल माना जाता है और जिसे खुद रोमांस के बादशाह शाहरुख खान भी सबसे रोमांटिक गानों में गिन चुके हैं. दिलचस्प बात ये है कि इस गाने को शुरुआत में लता मंगेशकर ने ठुकरा दिया था. बाद में वही गीत आशा भोसले की आवाज में रिकॉर्ड हुआ और रिलीज के बाद लोगों के दिलों पर छा गया. इसके साथ ही अमर हो गया. छह दशक से ज्यादा समय बीतने के बाद भी इसकी लोकप्रियता बरकरार है. ये मशहूर गीत था 'अभी ना जाओ छोड़कर'. 

कौन सा है ये मशहूर गाना

'अभी ना जाओ छोड़कर' साल 1961 में रिलीज हुई फिल्म 'हम दोनों' का लोकप्रिय गाना है. इस गाने को देव आनंद और साधना पर फिल्माया गया था. इसके बोल साहिर लुधियानवी ने लिखे थे, जबकि संगीतकार जयदेव ने इसकी धुन तैयार की थी. मोहम्मद रफी और आशा भोसले की आवाज ने इस गीत को और भी खास बना दिया.

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल का लेटेस्ट वीडियो वायरल, वहीं आंखें और वहीं चेहरा देख फैंस बोले- SSR का छोटा भाई

लता मंगेशकर ने ठुकराया, आशा भोसले ने अमर बनाया

बताया जाता है कि संगीतकार जयदेव इस गाने को मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर से गवाना चाहते थे. लेकिन जब गाना लता मंगेशकर के पास पहुंचा तो उन्हें इसके कुछ शब्द काफी बोल्ड लगे. उन्हें लगा कि ये बोल उनकी बनाई हुई इमेज के मुताबिक नहीं है, इसी वजह से उन्होंने इस गाने को गाने से इनकार कर दिया.

Advertisement

लता मंगेशकर के मना करने के बाद ये गाना उनकी बहन आशा भोसले को ऑफर किया गया. आशा भोसले ने मोहम्मद रफी के साथ मिलकर इसे रिकॉर्ड किया. बताया जाता है कि उस दौर में दोनों ने एक ही माइक्रोफोन पर इस गीत को रिकॉर्ड किया था. उस समय इस तरह की रिकॉर्डिंग आसान नहीं मानी जाती थी, लेकिन दोनों गायकों ने इसे बेहद खूबसूरती से निभाया.

जब ये गीत रिलीज हुआ तो दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया. गाने के बोल, संगीत और मोहम्मद रफी-आशा भोसले की जुगलबंदी ने इसे सुपरहिट बना दिया. धीरे-धीरे ये हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार रोमांटिक गानों में शामिल हो गया. आज भी पुराने गीतों के शौकीन इस गाने को बड़े चाव से सुनते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- मधुबाला का ये गाना आज भी है फैंस का फेवरेट, जिसे 66 साल पहले लिखा था 105 बार, फिल्म बनाने में लगे 12 साल

शाहरुख खान को भी है खास पसंद

रोमांस के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान भी इस गीत के बड़े फैन हैं. उन्होंने एक बातचीत के दौरान इसे सबसे रोमांटिक गानों में से एक बताया था. शायद यही वजह है कि 61 साल बाद भी ये गीत लोगों के दिलों में उसी तरह बसा हुआ है और नई पीढ़ी तक इसकी लोकप्रियता बनी हुई है.

Featured Video Of The Day
ममता, उद्धव... और अब अखिलेश की बारी
Topics mentioned in this article
Lata Mangeshkar
Abhi Na Jao Chhodkar
Asha Bhosle
Bollywood
Entertainment