बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि उनकी नई लग्जरी कार बनी हुई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में शाहरुख खान मुंबई की सड़कों पर एक शानदार ब्लैक Cadillac Escalade चलाते नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह SUV हाल ही में उनके कार कलेक्शन में शामिल हुई है और इसकी कीमत भारत में करीब 5 करोड़ रुपये है. जैसे ही यह वीडियो सामने आया, फैंस ने इसे “किंग खान की नई रॉयल सवारी” कहना शुरू कर दिया.
ये भी पढ़ें: 51 की उम्र में हुई थी शोले के गब्बर की मौत, बॉलीवुड पर था 1.27 करोड़ का कर्ज, अब बेटे ने किया शॉकिंग खुलासा
भारी इंपोर्ट ड्यूटी है इस कार पर
Cadillac Escalade को अमेरिका की सबसे प्रीमियम फुल साइज लग्जरी SUVs में गिना जाता है. यह गाड़ी अपने बड़े साइज, दमदार रोड प्रेजेंस और बेहद लग्जरी इंटीरियर के लिए दुनियाभर में मशहूर है. हॉलीवुड स्टार्स, बिजनेसमैन और कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज भी इस SUV का इस्तेमाल करते नजर आते हैं. यही वजह है कि भारत में भी यह कार हमेशा लोगों का ध्यान खींचती है.
Cadillac Escalade को खास तौर पर लंबी दूरी के बेहद आरामदायक सफर और लग्जरी एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है. दिलचस्प बात यह है कि भारत में Cadillac की गाड़ियां बेहद कम दिखाई देती हैं, क्योंकि कंपनी यहां आधिकारिक तौर पर अपने व्हीकल्स नहीं बेचती. इस तरह की गाड़ियों को प्राइवेट इम्पोर्ट के जरिए भारत लाया जाता है. जाहिर है कि इसके लिए काफी ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी चुकानी पड़ती है. यही वजह है कि इस तरह की गाड़ियां हिन्दुस्तान में चुनिंदा लोग ही खरीद पाते हैं. ऐसे में किसी सेलिब्रिटी के पास यह SUV दिखना अपने आप में चर्चा का विषय बन जाता है.
लग्जरी कारों के शौकीन हैं शाहरुख
शाहरुख खान पहले से ही अपनी लग्जरी कारों के लिए जाने जाते हैं. उनके गैराज में Rolls-Royce, Bentley, BMW, मर्सिडीज बेंज और ऑडी जैसी कई हाई-एंड गाड़ियां मौजूद हैं. अब Cadillac Escalade के जुड़ने के बाद उनका कार कलेक्शन फिर चर्चा में आ गया है.
फिल्मों की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘किंग' में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म खास इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि पहली बार उनकी बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर उनके साथ दिखाई देंगी. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जबकि इसमें दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि ‘किंग' एक बड़े स्केल की एक्शन ड्रामा फिल्म होगी, जिसे 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है.