शाहरुख-सलमान के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप, बजट कमाने में भी रही थे फेल- पता है नाम?

शाहरुख खान और सलमान खान की मौजूदगी के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही और अपना बजट भी नहीं निकाल पाई, जिससे दर्शकों को बड़ी निराशा हुई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शाहरुख खान और सलमान खान की वो सुपरफ्लॉप फिल्म

बॉलीवुड में शाहरुख खान और सलमान खान का नाम साथ सुनते ही दिमाग में एक ही शब्द आता है...ब्लॉकबस्टर. फैंस को लगता है कि जब ये दोनों एक फ्रेम में हों, तो फिल्म हिट होना तय है. लेकिन क्या हो जब इतनी बड़ी स्टार पावर के बावजूद फिल्म दर्शकों को इंप्रेस ही न कर पाए. एक ऐसी ही फिल्म आई थी, जिसने रिलीज से पहले खूब चर्चा बटोरी, लेकिन पर्दे पर आते ही सारा जादू फीका पड़ गया और दर्शक निराश होकर थिएटर से बाहर निकले.

कौन सी है फिल्म?

हम बात कर रहे हैं साल 1996 में आई फिल्म ‘दुश्मन दुनिया का' की. इस फिल्म को महमूद ने बनाया था और इसमें जितेंद्र व सुमलता मुख्य भूमिका में थे. शाहरुख खान और सलमान खान इसमें कैमियो रोल में नजर आए. पोस्टर में दोनों को देखकर लोगों को लगा था कि उनका बड़ा रोल होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. स्क्रीन पर उनका कम समय देखकर दर्शक थोड़ा ठगा सा महसूस करने लगे.

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव की वो लव स्टोरी, जिसके खिलाफ खड़ा हो गया था परिवार, विदेशी लड़की के प्यार में पड़ गए थे कॉमेडी किंग

शाहरुख और सलमान का अलग अंदाज

फिल्म में शाहरुख खान ने बदरू नाम के एक ऑटो चालक का छोटा सा रोल निभाया था, जो हीरो के परिवार के करीब होता है. वहीं सलमान खान फिल्म के दूसरे हिस्से में खुद के रूप में नजर आते हैं. दोनों का अंदाज थोड़ा अलग और चौंकाने वाला था, लेकिन उनका कम स्क्रीन टाइम दर्शकों को खटक गया.

Advertisement

नशे की गिरफ्त में फंसा एक लड़का, परिवार की जंग

फिल्म की कहानी लकी नाम के एक लड़के की है, जो गलत संगत में पड़कर नशे की लत का शिकार हो जाता है. उसके माता-पिता उसे इस रास्ते से निकालने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन हालात बिगड़ते जाते हैं. फिल्म युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देती है और माना जाता है कि इसकी कहानी सिंगर लकी अली की जिंदगी से प्रेरित है.

बॉक्स ऑफिस पर निकला पूरा दम

करीब 1.25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 1.13 करोड़ की ही कमाई की. यानी ये फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई. कहानी में दम की कमी और उम्मीदों के मुकाबले कमजोर कंटेंट इसकी सबसे बड़ी वजह बनी. ये फिल्म एक उदाहरण बन गई कि सिर्फ बड़े नाम ही फिल्म को सफल नहीं बना सकते, सुपरहिट होने के लिए फिल्म की कहानी हिट होनी चाहिए.

Advertisement
Featured Video Of The Day
खामने खड़ी थी चीनी सेना, मोदी सरकार से क्या आदेश आया? नरवणे ने पहली बार सब कुछ बताया
Topics mentioned in this article