शाहरुख की इस फिल्म में भूत बने थे नसीरुद्दीन शाह, एक्ट्रेस ने महाफ्लॉप देने के बाद फिर कभी नहीं किया SRK के साथ काम

शाहरुख खान ने साल 1992 में बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म. दिवाना समेत तीन और फिल्में एक ही साल में रिलीज हुई थी. दिवाना ही हिट हुई थी. दिवाना के बाद शाहरुख खान एक ऐसी भी फिल्म रिलीज हुई थी, जो फ्लॉप हुई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शाहरुख खान की ये फिल्म आज भी की जाती है याद, लेकिन रही थी फ्लॉप
नई दिल्ली:

शाहरुख खान ने साल 1992 में बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उनकी डेब्यू फिल्म दिवाना समेत तीन और फिल्में एक ही साल में रिलीज हुई थी. डेब्यू ईयर में शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म दिवाना ही हिट हुई थी. दिवाना के बाद शाहरुख खान एक ऐसी भी फिल्म रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर तो नहीं चली, लेकिन इसने घर-घर दर्शकों को जरूर एंटरटेन किया. शाहरुख खान के करियर की इस दूसरी फिल्म में बॉलीवुड के शानदार एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने एक भूत (भटकती आत्मा) का रोल प्ले किया था. इस फिल्म का निर्देशन राजीव मेहता ने किया था. वहीं, शाहरुख खान के अपोजिट इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर ने फीमेल लीड रोल प्ले किया था. बता दें, शाहरुख और उर्मिला की साथ में यह पहली और आखिरी फिल्म थी. आइए जानते हैं आखिर कौनसी है यह फिल्म, कितना था बजट और बॉक्स ऑफिस पर कितनी हुई थी कमाई?

क्या है शाहरुख खान की इस फिल्म का नाम?
बता दें, दिवाना की रिलीज (25 जून, 1992) के एक महीने बाद 24 जुलाई को फिल्म चमत्कार रिलीज हुई थी. फिल्म में शाहरुख खान, उर्मिला मातोंडकर, नसीरुद्दीन शाह और शम्मी कपूर अहम रोल में थे. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह की हत्या कर दी जाती है, जिसके बाद उनकी आत्मा भटकती रहती है, जो सिर्फ सुंदर श्रीवास्तव (शाहरुख खान) को ही नजर आती है. नसीरुद्दीन शाह फिल्म में शाहरुख के जरिए अपने दुश्मनों का सफाया करते हैं और अंत में अपनी बेटी माला कुमार (उर्मिला मातोंडकर) का हाथ शाहरुख खान के हाथ में दे देते हैं. वहीं, फिल्म में शाहरुख और उर्मिला की जोड़ी को खूब सराहा गया था. फिल्म के गाने भी शानदार रहे थे.

फिल्म का बजट और कमाई
रिपोर्ट्स की मानें तो, चमत्कार का बजट 2 करोड़ रुपये था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.45 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. चमत्कार शाहरुख खान की हिट फिल्मों में शामिल नहीं है. भले ही इस फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा कमाई नहीं की थी, लेकिन दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो, साल 2016 में शाहरुख खान गौरी खान की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट इस फिल्म के राइट्स खरीद चुके हैं, जिसके बाद से अटकलें थी कि फिल्म का सीक्वल आएगा, लेकिन इस बात को भी 10 साल होने जा रहे हैं और शाहरुख खान के फैंस ने भी इसकी उम्मीद छोड़ दी है.

Featured Video Of The Day
UGC के नए नियमों को लेकर केंद्र ने क्या कुछ कहा? SC में सुनवाई जारी
Topics mentioned in this article
Shah Rukh Khan
Shah Rukh Khan Chamatkar
Shah Rukh Khan Flop Movies
Shah Rukh Khan Urmila Matondkar 27 Year Old Photo
Shah Rukh Khan Urmila Movie

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं