शाहरुख खान की 19 साल छोटी ऑनस्क्रीन मां, 16 साल पहले आई थी मुंबई, 41 साल की एक्ट्रेस ने याद किए संघर्ष भरे दिन

एक्ट्रेस ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरों के साथ पुराने दिनों की यादें ताजा कीं. वो दिन जब वो इस ग्लैमर से भरे शहर में अपनी जगह बनाने के सपने देखती थीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रिद्धी डोगरा ने याद किए संघर्ष के दिन
Social Media
नई दिल्ली:

रिद्धि डोगरा उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्हें सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी है. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में काम किया. अच्छी एक्टिंग की वजह से उन्हें शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार के साथ काम करने का मौका मिला. अभिनेत्री की खास बात यह है कि वह आज सफल हैं. लेकिन उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद रखा है. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए भीड़-भाड़ वाली लोकल ट्रेनों में सफर करने के दिनों को याद किया. उन्होंने उन मुश्किलों का जिक्र किया, जिनका उन्होंने सामना किया और उस दृढ़ संकल्प के बारे में बताया, जिसने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके रास्ते को आकार दिया.

रिद्धि ने लिखा कि मुझे हमेशा से जुलाई का महीना पसंद रहा है. इन तस्वीरों ने जुलाई के पुराने दिनों की यादें ताजा कर दीं. जुलाई 2005 में मेरी मुंबई की कहानी शुरू हुई थी. कॉलेज से नई-नई निकली थी और बड़ी दुनिया में पढ़ने, घूमने-फिरने, जीने और सीखने के लिए उत्सुक थी. इसीलिए, मैंने मुंबई को चुना. यह एक ऐसा शहर है, जो अनजाने में मुझे लंबे समय से बुला रहा था. मुझे इस शहर की हलचल भरी जिंदगी और आकर्षण में सुकून मिलता है.

रिद्धि डोगरा ने लिखा कि लोकल ट्रेनें मेरी सबसे पसंदीदा जगह बन गई थीं. 2005 से 2007 के बीच मैं एक ही दिन में कई तरह के वाहनों से सफर करती थी. पहले कॉलेज जाती, फिर अपनी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की नौकरी पर जाती. मैं पूरा समय ट्रेन की खिड़की से बाहर देखते हुए और अपने भविष्य के सपनों के बारे में सोचते हुए मुस्कुराती रहती थी. मुझे पूरा यकीन था कि मेरा भविष्य बहुत शानदार होने वाला है. सबसे अहम बात यह थी कि मैं अपनी किस्मत की खुद मालिक थी. आज जिसे हम विजुअलाइजेशन और मैनिफेस्टेशन कहते हैं, वह मैं उन दिनों रोज करती थी. लोग उसे ‘दिन में सपना देखना' कहते थे. इस दौरान एक गाना मेरे आईपॉड पर सबसे ज्यादा चलता था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जब करिश्मा कपूर के आने की खबर सुन हड़बड़ा गई पूरी युनिट, एक्ट्रेस को मिलता था ऐसा VIP ट्रीटमेंट

रिद्धि डोगरा को असुर में नुसरत, ऑल्ट बालाजी की द मैरिड वुमन में आस्था, स्टार प्लस की मर्यादा: लेकिन कब तक? में प्रिया और वो अपना सा में निशा का किरदार निभाने के लिए पहचान मिली. वह नच बलिए 6 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 6 जैसे लोकप्रिय रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं. रिद्धि डोगरा द साबरमती रिपोर्ट, लकड़बग्घा, और जवान जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
मिल गई चढ़ावा चोरी वाली तिजोरी? आरोपियों के घर से क्या-क्या मिला?
Topics mentioned in this article
Ridhi Dogra
Shah Rukh Khan
Entertainment
Bollywood
Jawan