Shafqat Amanat Ali Cancer: कैंसर ने तोड़ा हौसला, एक साल बिस्तर पर पड़ा रहा सिंगर, शाहरुख खान की फिल्मों के लिए गा चुका है ये पाकिस्तानी सितारा

शफकत अमानत अली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीमारी से लड़ाई के अपने संघर्ष के बारे में बताया. ये खबर ऐसी थी जिसने सभी के हौसले तोड़कर रख दिए थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शफकत अमान अली ने कैंसर को दी मात, अब मंच पर हुई वापसी
Social Media
नई दिल्ली:

पाकिस्तानी सिंगर शफकत अमानत अली ने हाल ही में अपनी जिंदगी की सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की. शफकत ने बताया कि उन्हें ब्लड कैंसर (मल्टीपल मायलोमा) हुआ था जिसके चलते करीब एक साल तक वे बिस्तर पर रहे और इलाज के बहुत ही सीरियस प्रोसीजर से गुजरे. 17 नवंबर को कराची में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शफकत ने ये बातें बताईं. उन्होंने कहा कि बीमारी का पता चलने के बाद उन्होंने कुछ दोस्तों से भी इसे छिपा रखा था. उनका पूरा ध्यान इलाज और सेहत पर था. सिंगर ने बताया कि बीमारी ने उन्हें, उनके परिवार और करीबियों को बहुत झकझोर दिया था. सबसे बड़ी राहत की बात ये थी कि उन्हें बीमारी की शुरुआती स्टेज में ही इस बारे में पता चल चुका था. यही वजह रही कि समय रहते इलाज शुरू हो सका. कई डॉक्टरों से सलाह लेने के बाद कराची में सही इलाज मिला. 

शफकत ने बताया कि लंबे समय तक बेड रेस्ट पर रहना उनके लिए फिजिकली और मेंटली दोनों लेवल पर काफी मुश्किल रहा क्योंकि म्यूजिक और स्टेज उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं. बता दें कि अभी शफकत मेंटेनेंस थेरेपी पर हैं जो कीमो का हल्का वर्जन है और हर हफ्ते लेना पड़ता है. स्टेम सेल थेरेपी अभी बाकी है. इलाज के एक फेज के बाद उन्होंने स्टेज पर वापसी की. लाहौर में परफॉर्मेंस उनके लिए आसान नहीं थी, क्योंकि लंबे बिस्तर पर रहने के बाद शरीर पहले जैसा मजबूत नहीं था. फिर भी उन्होंने वापसी का फैसला किया.

अब शफकत 28 नवंबर को कराची के एक लग्जरी होटल में लाइव परफॉर्म करने वाले हैं. इस्लामाबाद और लाहौर में भी उनके शोज फिक्स हैं. शफकत अमानत अली बॉलीवुड में भी कई यादगार गाने गा चुके हैं. उन्होंने शाहरुख खान की फिल्मों में ‘मितवा' और ‘दिलदारा' जैसे गानों में आवाज दी है. प्रीतम के साथ मिलकर उन्होंने ‘तेरी झुकी नजर', ‘क्यों मैं जागूं' और जन्नत फिल्म के गाने भी गाए थे. भारत में उन्हें काफी प्यार मिला था, लेकिन पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगने के बाद वे बॉलीवुड से दूर हो गए थे. बीमारी की लड़ाई लड़ने के बाद अब शफकत संगीत की दुनिया में वापस लौट रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुंबई में किराये पर लिया था आधा कमरा, जेब खर्च के लिए सिगरेट-कपड़ों के ऐड कर लेता था ये लेखक

Featured Video Of The Day
सपा की करनी-कथनी पर सवाल, डिबेट छोड़कर भागे सपा प्रवक्ता!
Topics mentioned in this article
Shafqat Amanat Ali
Shafqat Amanat Ali Blood Cancer
Pakistan
Hindi News
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं