शबाना आजमी की सोनम वांगचुक से अपील, अपनी भूखहड़ताल खत्म करें...देश को आपकी जरूरत है

शबाना आजमी ने कहा, "यह लड़ाई आगे तक लड़नी है इसके लिए आपका सेहतमंद रहना जरूरी है. हम आपके साथ हैं."

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सोनम वांगचुक सपोर्ट में शबाना आजमी
Social Media
नई दिल्ली:

सीनियर एख्ट्रेस एक्ट्रेस शबाना आजमी ने क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि देश को अन्याय के खिलाफ लड़ाई में उनके जैसे लोगों की जरूरत है. सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए आजमी ने वांगचुक से अपनी सेहत को प्रयौरिटी देने की अपील की. ​​साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी गाइडेंस देश भर के छात्रों को इंस्पायर करती रहती है.
  
शबाना आजमी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "प्रिय सोनम वांगचुक, आप जैसे व्यक्ति की हमारे देश को बहुत जरूरत है. आप अन्याय के खिलाफ खड़े हैं, सच के लिए खड़े हैं, हमें आप पर गर्व है." उन्होंने आगे एक्टिविस्ट से अपना अनशन खत्म करने की अपील करते हुए कहा, "इस लिए हम आपसे बिनाती करते हैं कि आप अपना अनशन तोड़ दें क्यों कि हमारे स्टूडेंट्स के लिए आपका मार्ग दर्शन उनका हौसला बढ़ाता है."

इस बात पर जोर देते हुए कि आंदोलन को उनके लगातार लीडरशिप की जरूरत है, आजमी ने कहा, "यह लड़ाई आगे तक लड़नी है इसके लिए आपका सेहतमंद रहना जरूरी है. हम आपके साथ हैं." आजमी उन सेलिब्रिटीज की बढ़ती लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने हाल के दिनों में वांगचुक के लिए सपोर्ट जताया है. जीनत अमान, अभय देओल, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, ओमी वैद्य और रुबीना दिलाइक ने भी उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है और इस मुद्दे का समर्थन किया है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का ये सिंगर बना था भारत के नाकाम आशिकों का मसीहा, 90 के दशक में गली-गली गूंजती थी इसकी आवाज

Advertisement

20 जून को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को कई राजनीतिक नेताओं का समर्थन मिला है. वांगचुक 28 जून को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में शामिल हुए थे. प्रदर्शनकारी कथित NEET परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कथित पेपर लीक विवाद के बाद कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की भी मांग की है. ग्रुप ने 20 जुलाई को मानसून सत्र के पहले दिन संसद तक शांतिपूर्ण मार्च की घोषणा की है.

Featured Video Of The Day
धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालीग्राम ने किसानों पर चलाई गोलियां, FIR दर्ज, जानें- पूरा विवाद?
Topics mentioned in this article
Sonam Wangchuk
Shabana Azmi
Entertainment
Bollywood
CJP