Viral Video: रश्मिका-विजय के रिसेप्शन पर हो गई हाथापायी, इस शख्स को उठाकर बाहर ले गए बाउंसर

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी और रिसेप्शन की फोटोज वीडियो से सोशल मीडिया भरा पड़ा. शादी की तरह रिसेप्शन में भी कपल ने अपने लुक को काफी ट्रेडिशनल रखा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Viral Video: रश्मिका-विजय के रिसेप्शन पर हो गई हाथापाई
नई दिल्ली:

Viral Video: फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की फोटो और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. दोनों ने जिस खूबसूरती, सादगी और पारंपरिक तरीके से शादी की है उसे देखकर हर कोई बस आहें भर रहा है और कपल की जमकर तारीफ कर रहा है. 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बाद ‘VIROSH' ने 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन दिया जिसमें साउथ इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सेलेब्स ने शिरकत की. वहीं कपल की एक झलक पाने के लिए रिसेप्शन वेन्यू के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा रहा. इसी बीच एक अंजान शख्स ने ‘विरोष' के फंक्शन में घुसने की कोशिश की, लेकिन कपल के बाउंसर्स ने उसे तुरंत दबोच लिया और बाहर कर दिया. इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें बाउंसर्स एक शख्स को गेट से बाहर निकालते दिख रहे हैं.

फैन की गुस्ताखी पड़ी भारी

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक अंजान शख्स भीड़ के साथ अंदर जाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तभी बाउंसर उसका चेहरा देखकर समझ जाते हैं कि ये कपल का मेहमान नहीं है और उसे पकड़ लेते हैं. इसके बाद वो उसे धक्का देते हुए बाहर लेकर चले जाते हैं. शख्स बाउंसर्स को कुछ समझाने की भी कोशिश कर रहा है, लेकिन वो उसकी कोई बात नहीं सुन रहे हैं. वीडियो में आप एक बात नोटिस करेंगे कि इस शख्स ने बहुत डीसेंट कपड़े पहने हुए हैं, शायद उसने ऐसा इसलिए किया होगा कि अच्छे कपड़े देखकर किसी को उसपर शक ना हो और वो अंदर जा सके. लेकिन ऐसा हो नहीं सका. अब इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

‘VIROSH' की शादी में पहुंचे ये बड़े स्टार्स

रश्मिका और विजय के रिसेप्शन में यूं तो कई बड़े सेलेब्स ने शिरकत की, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ही स्टार्स नजर आए. बात करें गेस्ट की तो कपल के रिसेप्शन में अपने परिवार के साथ महेश बाबू, राण दग्गुबती, नागार्जुन, अल्लू अर्जुन, दग्गुबती वेंकटेश, राम चरण, नानी, रवि तेजा, चिरंजीवी, श्री लीला, कृति सेनन, नीना गुप्ता, रिया चक्रवर्ती, करण जौहर समेत कई सेलेब्स पहुंचे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
क्या सनोज मिश्रा गंदे तरीके से टच करता था... मोनालिसा की मां ने बताई पूरी कहानी
Topics mentioned in this article